Home
Class 11
BIOLOGY
अमोनिया आयन पादपों के लिये किस प्रकार के...

अमोनिया आयन पादपों के लिये किस प्रकार के होते है ? अमोनियम आयन का पादपों में किस प्रकार अमीनो अम्ल के संश्लेषण हेतु उपयोग होता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अमोनियम आयन पादपों के लिये विषाक्त होते है। अमोनियम आयन `(NH_(4)^(+))` का पादपों में अमीनो अम्ल के संश्लेषण हेतु दो मुख्य क्रियायें है -
(i) अपचयित एमीनीकरण - इस प्रक्रिया में अमोनिया कीटोग्लूटेरिक अम्ल के साथ क्रिया करके ग्लूटेमिक अम्ल बनाते है -
`alpha-"कीटोग्लूटेरिक अम्ल"+NH_(4)^(+)+NADPHoverset("ग्लूटामेट")underset("डिहाइड्रोजिनेस")(to)"ग्लूटामेट"+H_(2)O+NADP`
(ii) पार एमीनन या विपक्ष एमीनन - इसमें अमीनो अम्ल से अमीनो समूह का कीटो अम्ल के कीटो समूह में स्थानांतरण होता है। ग्लूटेमिक अम्ल मुख्य अमीनो अम्ल है जिससे अमीनो भाग `(NH_(2))` स्थानांतरित होता है और दूसरे अमीनो अम्ल का निर्माण विपक्ष एमीनन द्वारा होता है। ट्रांसएमिनेस एंजाइम इस प्रकार की सभी क्रियाओं को उत्प्रेरित करते है -
`underset("अमीनो दाता")(R_(1)-overset(H)overset(|)underset(NH_(3)^(+))underset(|)(C)-COO)+underset("अमीनो संग्राहक")(R_(2)-underset(O)underset(||)(C)-COO hArr ) R_(1)-underset(O)underset(||)(C)-COO+R_(2)-overset(H)overset(|)underset(NH_(3)^(+))underset(|)(C)-CO`
पौधों में एस्पेरजिन व ग्लूटेमिन दो मुख्य अमाइड पाये जाते है जो प्रोटीन के रचनात्मक भाग है। ये दो अमीनो अम्ल क्रमश : एस्पारटिक अम्ल और ग्लूटेमिक अम्ल से प्रत्येक के साथ अमीनो समूह के जोड़ने से बनते है। इस प्रक्रिया में अम्ल का हाइड्रॉक्सिल भाग `NH_(2)` मूलक से विस्थापित हो जाता हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खनिज पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|2 Videos
  • खनिज पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न |18 Videos
  • खनिज पोषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघूरात्मक प्रश्न)|10 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न |25 Videos
  • गमन एवं संचलन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रत्योगी परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्न |22 Videos