Home
Class 9
CHEMISTRY
समांगी और विषमांगी मिश्रणों में अन्तर बत...

समांगी और विषमांगी मिश्रणों में अन्तर बताएँ।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समांगी मिश्रण वह मिश्रण है, जिसमें मिश्रित पदार्थों के अवयव समान रूप से मिले होते हैं, अर्थात् इसमें सभी जगह एक समान संघटन होता है। जैसे-चीनी का घोल, नमक का घोल आदि। विषमांगी मिश्रण वह मिश्रण है, जिसके कणों की बनावट समान नहीं होती तथा मिश्रण के अंश भौतिक दृष्टि से पृथक् होते हैं। जैसे-नमक और सल्फर, जल और तेल का मिश्रण आदि ।
Promotional Banner