Home
Class 9
CHEMISTRY
विलयन के गुण लिखिए।...

विलयन के गुण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विलयन में निम्नलिखित गुण होते हैं-
(i) विलयन एक समांगी मिश्रण होता है।
(ii) विलयन के कण व्यास में 1 nm (`10^(-9)` मीटर) से भी छोटे होते हैं, इसलिए वे आंख से नहीं देखे जा सकते हैं।
(iii) अपने छोटे आकार के कारण विलयन के कण गुजर रही प्रकाश की किरण को फैलाते नहीं हैं। इसलिए विलयन में प्रकाश का मार्ग दिखाई नहीं देता है।
(iv) छानने की विधि द्वारा विलेय के कणों को विलयन में से पृथक् नहीं किया जा सकता है। विलयन को शांत छोड़ देने पर भी विलेय के कण नीचे नहीं बैठते हैं। अर्थात् विलयन स्थायी है।
Promotional Banner