Home
Class 9
CHEMISTRY
अपकेन्द्रन क्या है ? अपकेन्द्रन के उपयोग...

अपकेन्द्रन क्या है ? अपकेन्द्रन के उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अपकेन्द्रन-जब किसी विलयन को तेजी से घुमाया जाता है, तो विषमांगी मिश्रण से भारी कण नीचे बैठ जाते हैं और हल्के कण ऊपर तैरने लगते हैं, यह प्रक्रिया अपकेन्द्रन कहलाती है। उदाहरण के लिए, जब दूध को अपकेन्द्रीय यंत्र के द्वारा तेजी से घुमाया जाता है तो क्रीम दूध से अलग हो जाती है।
उपयोग- (1) जांच प्रयोगशाला में रक्त व मूत्र की जाँच करने में।
(2) डेयरी तथा घर में दूध से क्रीम एवं क्रीम से मक्खन निकालने में।
(3) कपड़े धोने की मशीन में भीगे कपड़ों से जल निचोड़ने में।
Promotional Banner