Home
Class 9
CHEMISTRY
किसी अशुद्ध नमूने में से शुद्ध कॉपर सल्फ...

किसी अशुद्ध नमूने में से शुद्ध कॉपर सल्फेट कैसे प्राप्त कर सकते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी अशुद्ध नमूने से शुद्ध कॉपर सल्फेट प्राप्त करना-चीनी मिट्टी की एक प्याली में लगभग 5g अशुद्ध कॉपर सल्फेट लेकर इसे जल की न्यूनतम मात्रा में घोलते हैं और अशुद्धियों को छान लेते हैं। अब जल को कॉपर सल्फेट के घोल से वाष्पीकृत करके संतृप्त विलयन प्राप्त करते हैं। अब विलयन को छानक पत्र से ढक कर कमरे के ताप पर इसे दिनभर ठण्डा होने के लिए छोड़ देते हैं। हम देखते हैं कि चीनी मिट्टी की प्याली में कॉपर सल्फेट के क्रिस्टल प्राप्त हो जाते हैं, यह क्रिया क्रिस्टलीकरण कहलाती है।
Promotional Banner