Home
Class 9
CHEMISTRY
टिण्डल प्रभाव को उदाहरण द्वारा समझाइए।...

टिण्डल प्रभाव को उदाहरण द्वारा समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

टिण्डल प्रभाव-कोलाइडी कणों के छोटे आकार के कारण इन्हें आँख से नहीं देखा जा सकता, लेकिन ये कण इतने बड़े होते हैं कि ये कण प्रकाश की किरण को आसानी से फैला देते हैं और उसके मार्ग को दृश्य करते हैं। कोलाइडी कणों द्वारा प्रकाश की किरणों का फैलना ही .टिण्डल प्रभाव. कहलाता है क्योंकि टिण्डल नामक वैज्ञानिक ने इसकी खोज की थी।
टिण्डल प्रभाव के उदाहरण
(i) एक कमरे में छोटे छिद्र के द्वारा जब प्रकाश की किरण अन्दर आती है, तब वहाँ पर हम टिण्डल प्रभाव को देख सकते हैं। यह कमरे में मौजूद धूल और कार्बन के कणों के द्वारा प्रकाश के फैलने के कारण होता है।
(ii) जब एक घने जंगल के आच्छादन से सूर्य की किरण गुजरती है, तब वहाँ भी टिण्डल प्रभाव देखा जा सकता है। जंगल के कोहरे में छोटे छोटे जल के कण होते हैं, जो कि कोलाइडी कणों के समान व्यवहार करते हैं।
Promotional Banner