Home
Class 10
PHYSICS
12 Omega प्रतिरोधक के बीच विभवांतर मापने...

`12 Omega` प्रतिरोधक के बीच विभवांतर मापने के लिए एक वोल्टमीटर और प्रतिरोधकों में से धारा मापने के लिए एक ऐमीटर लगाकर उपर्युक्त परिपथ को पुनः बनाइए। ऐमीटर और वोल्टमीटर में पाठ्यांक क्या होंगे?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

चित्र में दिखाये गये अनुसार, `12 Omega` प्रतिरोधक के बीच एक वोल्टमीटर और मुख्य परिपथ में एक ऐमीटर सम्मिलित करके उपर्युक्त परिपथ को पुनः बनाया जा सकता है। कृपया नोट करें कि ऐमीटर को परिपथ से श्रेणीक्रम में रखा जाता है परन्तु वोल्टमीटर को `12 Omega` प्रतिरोधक के साथ पार्श्वक्रम में रखा जाता है। हम अब ऐमीटर में धारा पाठ्यांक की और वोल्टमीटर में विभवांतर पाठ्यांक की गणना करेंगे।
(i) परिपथ में प्रवाहित होने वाली धारा की गणना `-5 Omega, 8 Omega` और `12 Omega` के तीन प्रतिरोधक श्रेणीक्रम में संयोजित हैं। इसलिए,
कुल प्रतिरोध, `R = 5 + 8 + 12`
`= 25 Omega`
विभवांतर, V = 6 V
और, धारा, I = ? (गणना करनी है)
अब, `(V)/(I) = R`
इसलिए, `(6)/(I) = 25`
`25 I = 6`
`I = (6)/(25)`
`I = 0.24 A`
अब, क्योंकि परिपथ में धारा 0.24 ऐम्पियर है, इसलिए, ऐमीटर 0.24A का पाठ्यांक दर्शायेगा।
(ii) `12 Omega` प्रतिरोधक के बीच विभवांतर की गणना-हमने अभी-अभी गणना की है कि परिपथ में 0.24 A की धारा प्रवाहित होती है। 0.24 A की वही धारा `12 Omega` प्रतिरोधक में से भी प्रवाहित होती है जो श्रेणीक्रम में संयोजित है। अब, `12 Omega` प्रतिरोधक के लिए :
धारा, I = 0.24 A (ऊपर गणना की गयी)
प्रतिरोध, `R = 12 Omega` (दिया गया)
और विभवांतर, V= ? (गणना करनी है।
हम जानते हैं कि.
`(v)/(I) = R`
इसलिए,
`(V)/(0.24)=12`
और, `V= 0.24xx12`
`V = 2.88 V`
अतः, `12 Omega` प्रतिरोधक के बीच विभवांतर 2.88 वोल्ट है। इसलिए, वोल्टमीटर 2.88 V का पाठ्यांक दर्शायेगा।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. 12 Omega प्रतिरोधक के बीच विभवांतर मापने के लिए एक वोल्टमीटर और प्रतिर...

    Text Solution

    |

  2. मापने के उपकरण गैल्वेनोमीटर और एमीटर और वोल्टमीटर

    Text Solution

    |

  3. एक वास्तविक गैस के एक मोल के लिए वॉन्डरवाल्स समीकरण को P + (a)/(V ^(2)...

    Text Solution

    |

  4. समान विभवांतर के माध्यम से त्वरित हुए alpha कण और प्रोटॉन के लिए तरंग ...

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित में से कौन सा आरेख एक कक्षा में e^(-) के वेग के विरूद्ध Z, ...

    Text Solution

    |

  6. एक निश्चित ताप पर, एक अभिक्रिया A+ B hArr 2C के लिए साम्यावस्था स्थिर...

    Text Solution

    |

  7. निम्न में से कौन सा हीलियम के लिए कमरे के ताप पर संपीड्यता कारक (Z) और...

    Text Solution

    |

  8. NaCl के संकुलन प्रभाज के लिए निम्नलिखित में से कौन सा व्यंजक सही है, य...

    Text Solution

    |

  9. बाइथायोनल को किसकी तरह कार्य करने के लिए सामान्यतः साबुन में एक योज्य ...

    Text Solution

    |