Home
Class 10
PHYSICS
एक बल्ब 200 V - 100 W पर रेट किया गया है...

एक बल्ब 200 V - 100 W पर रेट किया गया है। उसका प्रतिरोध क्या है? ऐसे पाँच बल्ब 4 घण्टे तक जलते हैं। खर्च हुई वैद्युत ऊर्जा क्या है? मूल्य (लागत) की गणना कीजिए यदि दर रु. 4.60 प्रति यूनिट है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(अ) प्रतिरोध की गणना-यहाँ हमें बल्ब की वोल्टता और शक्ति ज्ञात है। इसलिए, प्रतिरोध की गणना निम्नलिखित सूत्र का उपयोग करके ज्ञात की जा सकती है:
`P = (V^(2))/(R)`
यहाँ शक्ति, P = 100 वाट
वोल्टता, V= 200 वाट
और वोल्टता, R=? (गणना करनी है)
अब, उपर्युक्त सूत्र में इन मूल्यों को रखकर, हम पाते हैं:
`100 =((200)^(2))/(R)`
`100 R = 40000`
और `R = (40000)/(100)`
= 400 ओम
(ब) खर्च हुई वैद्युत ऊर्जा की गणना-किलोवाट-घण्टों में खर्च हुई वैद्युत ऊर्जा की गणना निम्नलिखित सूत्र का उपयोग करके की जा सकती है:
`E = P xx t`
यहाँ, शक्ति, P= 100 वाट
`(100)/(1000)` किलोवाट
=0.1 किलोवाट ......(1)
और समय, t= 4 घण्टे
इसलिए, 1 बल्ब द्वारा खर्च हुई ऊर्जा `= 0.1 xx 4`
= 0.4 किलोवाट-घण्टा
और, 5 बल्बों द्वारा खर्च हुई ऊर्जा `= 0.4 xx 5`
=2 किलोवाट-घण्टा (या 2 kWh)
अतः, खर्च हुई कुल वैद्युत ऊर्जा “2 किलोवाट-घण्टा" या "2 यूनिट" है।
(स) वैद्युत ऊर्जा के मूल्य की गणना-हमें दिया है कि:
बिजली (विद्युत) के 1 यूनिट का मूल्य = रु. 4.60
इसलिए, बिजली (विद्युत) के 2 यूनिट का मूल्य = रु. `4.60 xx 2`
= रु.9.20
Promotional Banner