Home
Class 12
BIOLOGY
संक्रामक रोग किसे कहते हैं?...

संक्रामक रोग किसे कहते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जो रोग एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सुगमता से संचारित हो जाते हैं, उन्हें संक्रामक रोग (infectious diseases) कहते हैं। संक्रामक रोग विभिन्न रोगाणुओं (pathogens) के कारण होते हैं। हम सब कभी-न-कभी इसके शिकार हुए हैं। कुछ संक्रामक रोग घातक होते हैं, जैसे-एड्स, हेपैटाइटिस-बी आदि। रोगाणु विभिन्न माध्यमों से संक्रमित व्यक्ति या द्वितीय पोषद से स्वस्थ व्यक्ति में संचारित होते हैं। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में रोगों का संक्रमण निम्नलिखित प्रकार से हो सकता है -
1. प्रत्यक्ष संक्रमण (Direct Infection)-यह निम्न प्रकार से हो सकता है -(i) स्वस्थ व्यक्ति के संक्रमित व्यक्ति से सीधे ही सम्पर्क में आने के कारण, (ii) छींकने, कफ अथवा बात करते समय थूक की बूंदों के द्वारा, (iii) मृदा में उपस्थित रोगाणुओं के सम्पर्क में आने पर, (iv) जानवरों एवं कीटों के काटने से, (v) माता के अपरा (प्लासेन्टा) द्वारा शिशु को। (vi) रक्ताधान के द्वारा
2. अप्रत्यक्ष संक्रमण (Indirect Infection)-यह निम्न प्रकार से हो सकता है -
(i) वाहक द्वारा, जो सामान्य तौर पर आधोपोडा संघ के सदस्य (जैसे-मक्खी , मच्छर आदि) होते हैं। (ii) संक्रमित बफ, पानी, भोजन, रुधिर या अन्य खाद्य पदार्थों द्वारा, (iii) संक्रमित हवा, धुआँ अथवा धूल द्वारा, (iv) संक्रमित वस्त्र, बर्तन, खिलौने, दरवाजे के हैन्डिल, साबुन, नल, शल्य चिकित्सा के उपकरण और इन्जेक्शन सुई आदि के द्वारा, (v) गन्दे हाथ और अंगुलियों के नाखूनों के द्वारा।
परजीवी (parasite) अपने भोजन, आवास एवं संरक्षण हेतु पोषद (host) पर निर्भर करते हैं। ये पोषद में विभिन्न प्रकार के रोग फैलाते हैं। ऐसे परजीवी रोगाणु (pathogens) कहलाते हैं। रोगाणु प्राय: विषाणु, जीवाणु, प्रोटोजोअन तथा हैल्मिन्थ समूह के जीवधारी होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न )|47 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|23 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|21 Videos
CHITRA PUBLICATION-मानव स्वास्थ्य तथा रोग -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
  1. संक्रामक रोग किसे कहते हैं?

    Text Solution

    |

  2. मनुष्य में चार विषाणु जनित रोगों के नाम लिखिए ।

    Text Solution

    |

  3. मनुष्य में वाइरसजनित किन्हीं चार रोगों के नाम लिखिए। इनमें से किसी एक ...

    Text Solution

    |

  4. चार संक्रामक रोगों के नाम बताएँ इससे बचाव के उपाय बताइयेI

    Text Solution

    |

  5. मानव में जीवाणुओं तथा विषाणुओं से होने वाले एक-एक रोग के नाम, लक्षण, र...

    Text Solution

    |

  6. मनुष्य में विषाणुओं तथा जीवाणुओं से उत्पन्न दो रोगों के नाम लिखिए तथा ...

    Text Solution

    |

  7. स्वास्थ्य एवं रोग की व्याख्या कीजिए। विभिन्न संक्रामक रोग, उनके कारण, ...

    Text Solution

    |

  8. पुष्पदल विन्यास के विभिन्न प्रकारों का संक्षिप्त विवरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  9. संक्रामक तथा असंक्रामक रोग से आप क्या समझते हैं? प्रत्येक के दो-दो उदा...

    Text Solution

    |

  10. बीमारी क्या है? वाइरस तथा निमेटोड के द्वारा उत्पन्न होने वाली विभिन्न ...

    Text Solution

    |

  11. परागण के लिए कौन-कौन-सी अनुकल परिस्थितियाँ होती हैं?

    Text Solution

    |

  12. प्रतिरक्षा पर टिप्पणी लिखिए ।

    Text Solution

    |

  13. प्रतिरक्षा से आप क्या समझते है ?

    Text Solution

    |

  14. मानव शरीर में रोगाणुओं से रक्षा के विभिन्न स्तरों की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. मनुष्य के शरीर में संक्रमण से बचने के लिए कौन-सी तीन सुरक्षा प्रणालिया...

    Text Solution

    |

  16. प्रतिरक्षी प्रतिक्रिया की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये ।

    Text Solution

    |

  17. प्रतिरक्षा से आप क्या समझते हैं? मनुष्य में पाए जाने वाले विभिन्न प्रक...

    Text Solution

    |

  18. प्रतिरक्षी प्रतिक्रिया की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये ।

    Text Solution

    |

  19. हमारे शरीर में प्रतिरोधी तन्त्र का शमन (suppression) किस बीमारी के द्व...

    Text Solution

    |

  20. एण्टीबॉडीज क्या हैं? इनके अभाव में शरीर की प्रतिरोधात्मक क्षमता पर क्य...

    Text Solution

    |