Home
Class 12
BIOLOGY
मनुष्य में पेचिस रोग उत्पन्न करने वाले.प...

मनुष्य में पेचिस रोग उत्पन्न करने वाले.परजीवी का नाम लिखिएतथा संक्षेप में इसके जीवन-चक्र का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

मनुष्य में पेचिस (dysentery) रोग या अमीबता (amoebiasis) एण्टअमीबा हिस्टोलिटिका (Entamoeba histolytica) नामक प्रोटोजोआ परजीवी के कारण होता है। जीवन-चक्र (Life-cycle)-यह एकपोषदीय होता है। इसकी खोज लैम्बल (Lamble, 1859) ने की थी और इसकी रोगजनकता का पता लॉश (Losch, 1875) ने लगाया। इस रोग में मल के साथ श्लेष्म तथा रक्त निकलता है। इसकी वयस्क अवस्था ट्रोफोजोआइट्स (trophozoites) कहलाती है। उससे स्त्रावित प्रोटीन पाचक एन्जाइम्स आंत्र की भित्ति को क्षति पहुंचाते हैं जिससे अल्सर (ulcers) बन जाते हैं। अल्सर के फटने से श्लेष्म एवं रक्त निकलता है। ट्रोफोजोआइट्स में द्विविभाजन के फलस्वरूप संख्या वृद्धि होती है। इनमें से कुछ भोजन संचित करके चौकेन्द्रकीय कोष्ठ (Quadrinucleate cyst) का निर्माण करते हैं। ये मल के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं। ये परजीवी की संक्रामक प्रावस्था होती है। दूषित जल, भोजन, वायु आदि माध्यमों से मनुष्य के शरीर में पहुंचकर सिस्ट के नष्ट हो जाने पर चौकेन्द्रकीय अमीबा मुक्त होता है। इसे मेटासिस्टिक (metacystic amoeba) कहते हैं। द्विविभाजन के फलस्वरूप इससे 8 संतति अमीबा (amoebulae) बनते हैं। ये वृद्धि करके ट्रोफोजोआइट्स का निर्माण करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( अति लघु उत्तरीय प्रश्न )|39 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्न )|30 Videos
  • मानव स्वास्थ्य तथा रोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न )|47 Videos
  • मानव जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|20 Videos
  • वंशागति के आण्विक आधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|21 Videos
CHITRA PUBLICATION-मानव स्वास्थ्य तथा रोग -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))
  1. कैन्सर रोग के कारक, रोकथाम एवं बचाव पर प्रकाश डालिए।

    Text Solution

    |

  2. साइकोट्रॉपिक औषधियों पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  3. किन्हीं दो रोगवाहक कीटों के जीव वैज्ञानिक नाम लिखिए। उनके द्वारा वाहक ...

    Text Solution

    |

  4. फीलपाँव (फाइलेरिया) की रोगजनकता, लक्षण तथा बचाव के उपाय लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. हाथीपॉव (फाइलेरिया) या मलेरिया रोग के कारण, बचाव व उपचार को समझाइए।

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित में से किन्हीं दो मानव व्याधियों के कारक,लक्षण, उपचार एवं ब...

    Text Solution

    |

  7. संक्रामक रोग किसे कहते है

    Text Solution

    |

  8. मनुष्य में पेचिस रोग उत्पन्न करने वाले.परजीवी का नाम लिखिएतथा संक्षेप ...

    Text Solution

    |

  9. मानसिक रोग क्या है? मानसिक रोग के कारण तथा बचाव के उपाय बताइए।

    Text Solution

    |

  10. लार पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए

    Text Solution

    |

  11. चिकनगुनिया पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए

    Text Solution

    |

  12. स्टेम कोशिका के बारे में आप क्या जानते हैं? चिकित्सकीय उपचार में उनकी ...

    Text Solution

    |

  13. स्टेम कोशिकाओं पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. सहलग्नता के प्रकार एवं महत्त्व बताइए।

    Text Solution

    |

  15. समजातता क्या है ? उदाहरण दीजिए।

    Text Solution

    |

  16. सक्रिय तथा अक्रिय प्रतिरक्षा में चार महत्त्वपूर्ण भेद बताइए ।

    Text Solution

    |

  17. प्रतिरक्षा पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  18. पश्चविषाणु (रेट्रोवायरस) की प्रतिकृति चित्र द्वारा समझाइए।

    Text Solution

    |

  19. प्रतिरक्षण तन्त्र से आप क्या समझते हैं? प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया के दो प...

    Text Solution

    |

  20. प्रतिरक्षण तन्त्र से आप क्या समझते हैं? प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया की दो प...

    Text Solution

    |