Home
Class 12
BIOLOGY
प्लाज्मिड्स की व्याख्या कीजिए। इसका उपयो...

प्लाज्मिड्स की व्याख्या कीजिए। इसका उपयोग बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्लाज्मिड वेक्टर (Plasmid vector)-प्लाज्मिड जीवाणु कोशिका में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला दोहरे स्ट्रैण्ड वाला D.N.A. अणु है जो केन्द्रक से बाहर स्थित होता है। इसमें एक द्विगुणन प्रारम्भन स्थल (site for origin of replication) होता है तथा इनका विभाजन कोशिका विभाजन से अलग, स्वतन्त्र रूप से होता है। कुछ प्लाज्मिड तो एक कोशिका में एक (single copy plasmid) होते हैं, जबकि कुछ प्लाज्मिड एक पोषक कोशिका में अनेक प्रतियों (multi copy plasmid) में होते हैं। एक कोशिका में इनकी संख्या 1000 तक हो सकती है। ऐसे प्लाज्मिड ही वेक्टर के रूप में प्रयुक्त होते हैं। प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले प्लाज्मिड में सफल वेक्टर के सभी गुण नहीं होते। अत: उन्हें आनुवंशिक इंजीनियरिंग द्वारा बदल लिया जाता है। अधिकतर प्लाज्मिड्स में प्रतिजैविकरोधी जीन (antibiotic resistent gene) होते हैं। सबसे पहला आनुवंशिक इंजीनियरिंग द्वारा तैयार किया गया वेक्टर प्लाज्मिड pBR 322 था जिसे ई. कोलाई के प्लाज्मिड से तैयार किया गया था। इसे बोलीवर तथा रोधीगुज (Boliver and Rodriguez) ने तैयार किया था।

सर्वाधिक प्रयोग में लाए जाने वाले वेक्टर DBR 322, DBR 327, BM B9, pC,194, pRK 646 तथा pUC हैं। उच्च पौधों में T, प्लाज्मिड जिसे एग्रोबैक्टीरियम ट्यूमीफेसियन्स (Agrobacterium tumefaciens) से तैयार किया गया है तथा R, प्लाज्मिड जिसे ए० राइजोजीन्स (A. rhizogenes) से तैयार किया गया है, का प्रयोग अधिक होता है। प्लाज्मिड वेक्टर केवल 10kbp लम्बे D.N.A. का ही वहन करते हैं। प्लाज्मिड्स का उपयोग आनुवंशिक इंजीनियरिंग में किया जाता है। इसका उपयोग मानव इन्सुलिन, हेपैटाइटिस-B वैक्सीन आदि के निर्माण में किया जाता है। pBR 322 संवाहक.(pBR 322 Vectors)-प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले क्लोनिंग संवाहकों में एक आदर्श संवाहक के सभी गुण नहीं होते। बोलीवर तथा रोड्रीगुज (Boliver and Rodriguez) ने प्राकृतिक ई० कोलाईप्लाज्मिड से pBR 322 नामक संवाहक बनाने में सफलता प्राप्त की थी। इस संवाहक में दो प्रमुख प्रतिजैविकों टेट्रासाइक्लिन तथा ऐम्पिसिलिन के लिए प्रतिरोधक क्षमता पायी जाती है। यह सर्वाधिक उपयोग किए जाने वाला प्लाज्मिड संवाहक है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रौद्योगिकी- सिद्धान्त व प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न )|19 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी- सिद्धान्त व प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|14 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी- सिद्धान्त व प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))|11 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|14 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos