Home
Class 12
BIOLOGY
जैव विविधता बढ़ती है...

जैव विविधता बढ़ती है

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैव विविधता (Biodiversity) किसी भी आवास में परस्पर सहयोग करते हुए पादपों, जन्तुओं व सूक्ष्म जीवों की अनेक जातियों का पाया जाना जैव विविधता कहलाता है। हमारा देश जैव विविधता का एक मुख्य समृद्ध केन्द्र हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार जैव विविधता शब्द का उपयोग पारितन्त्र की विविधता, जीवधारियों के मध्य जातीय विविधता तथा जेनेटिक विविधता के लिए किया जाता है। इसे हम विश्व में पाए जाने वाले समस्त जन्तुओं और पादपों का एक साथ जीवनयापन भी कह सकते हैं। जैव विविधता (biodiversity) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम रोजन (Rosen, 1985) ने किया था। यह किसी पारितन्त्र में जीव समूहों की विविधता को दर्शाता है। एडवर्ड विल्सन (Edward Wilson, 1992) के अनुसार जीन संरचना, जीनपूल संरचना, जीवों में विभिन्नता जैवमण्डल में जैव विविधता को प्रदर्शित करती है।
जैव विविधता का संरक्षण (Conservation of Biodiversity)
आज के युग में जैव विविधता में तेजी से गिरावट आ रही है। वैज्ञानिकों के अनुसार कुल जीव जातियों की संख्या 1 करोड़ से 8 करोड़ के मध्य हो सकती है, लेकिन इसमें से. मात्र लगभग 14 लाख जातियों की पहचान हो पायी है। उपलब्ध रिपोटौँ से विदित होता है कि जंगलों के कटने तथा आवास के नष्ट होने के कारणं प्रतिदिन लगभग 100 अकशेरुकी जातियाँ लुप्त हो जाती हैं। स्तनी तथा पक्षियों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है। विश्व में प्राइमेट्स (बन्दर, लंगूर, मानव आदि) की 150 जातियाँ हैं, इनमें से लगभग 100 लुप्त होने के कगार पर हैं।
संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण हेतु निम्नलिखित उपाय किए जाते हैं
1. स्वस्थाने संरक्षण (In situ conservation)-इस विधि में संकटग्रस्त जातियों को प्राकृतिक परिस्थितियों में ही रखा जाता है। ऐसे क्षेत्रों को सुरक्षित क्षेत्र घोषित करना आवश्यक है। इस कारण ही राष्ट्रीय उद्यान तथा वन्य जन्तु विहार बनाए गए हैं। भारतवर्ष में लगभग 90 राष्ट्रीय उद्यान तथा 448 अभयारण्य (wild life sanctuaries) हैं।
2. उत्स्थाने संरक्षण (Ex situ conservation)-इस विधि में संकटग्रस्त जातियों को उनके प्राकृतिक आवासों से हटाकर जन्तु उद्यानों, वनस्पति उद्यानों एवं शोधशालाओं में रखा जाता है।
जैव विविधता की क्षति के कारण (Causes of Biodiverstiy loss)
विवरण हेतु अभ्यास के अन्तर्गत दिए गए प्रश्नोत्तर के अन्तर्गत प्रश्न-5 देखिए।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I) )|17 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|14 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LQ Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी- सिद्धान्त व प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|14 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|19 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव विविधता एवं संरक्षण-अन्य महत्त्वपूर्ण ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
  1. संकरण से आप क्या समझते है ? इसकी आवश्यकता तथा नियमो का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  2. पौघों में अवशोषण की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए - जैव विविधता के तप्त स्थल

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए। पोषी स्तर

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए। पारिस्थितिक पिरामिड

    Text Solution

    |

  6. जैव विविधता बढ़ती है

    Text Solution

    |

  7. जैव-विविधता संरक्षण में पवित्र उपवन और उनकी भूमिका क्या है?

    Text Solution

    |

  8. जैव विविधता से क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  9. जैव विविधता क्या है?

    Text Solution

    |

  10. जैव विविधता के सभी आवश्यक घटकों के नाम लिखिए।

    Text Solution

    |