Home
Class 12
BIOLOGY
जैव विविधता से क्या समझते हैं ?...

जैव विविधता से क्या समझते हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जैव विविधता (Biodiversity)-पृथ्वी पर अनेक प्रकार के जीवधारी पाए जाते हैं। हमारे जैवमण्डल में न केवल - जाति स्तर पर बल्कि जैवीय संगठन के सभी स्तरों पर जैव विविधता मिलती है। जैव विविधता शब्द, का प्रयोग सामाजिक जीव * वैज्ञानिक एडवर्ड विल्सन द्वारा जैविक संगठन के प्रत्येक स्तर पर उपस्थित विविधता को दर्शाने के लिए किया गया था। किसी भी आवास में पाए जाने वाले बड़े अमाप के जीवों के अतिरिक्त वातावरण में अनगिनत सूक्ष्मजीव भी होते हैं। ये विभिन्न प्रकार के जीव न केवल आवास, प्रकृति, बाहा व आन्तरिक संरचना में विविधता दशति हैं बल्कि आनुवंशिक लक्षणों में भी एक-दूसरे से भिन्न होते है। हमारे चारों ओर उपस्थित जैवीय संगठन के सभी स्तर के जीवधारी विषाणु, जीवाणु, कवक, शैवाल, पौधे, अकशेरुकी एवं कशेरुकी जीवधारियों की ये विभिन्न किस्में जैव विविधता को दर्शाती हैं।
संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) के द्वारा गठित भूमण्डलीय जैव विविधता निर्धारण कमेटी (Global Biodiversity Assessment Committed) द्वारा लगाए गए अनुमानों के अनुसार पृथ्वी पर विविध प्रकार के जीवों की 13 से 14 मिलियन जातियाँ हैं। इनमें से अभी तक 1.75 मिलियन जातियाँ ही ज्ञात हैं, जो कुल जीवधारियों का लगभग 15% है। पृथ्वी पर आंकलित जातियों में से लगभग 70% प्राणी हैं। पादपों की जातियाँ लगभग 22% है। प्राणियों में कीटों की संख्या लगभग 70% है। पादपों में शैवाल व जीवाणुओं की तुलना में उच्च श्रेणी के पौधे अधिक विविधता प्रदर्शित करते हैं। भारत में लगभग 45,000 पादप जातियों तथा इससे लगभग दोगुना से अधिक प्राणी जातियाँ अभिलिखित की जा चुकी है। जैव विविधता के स्तर (Levels of Biodiversity)-जैव विविधता का अध्ययन तीन स्तरों पर किया जा सकता है
(क) आनुवंशिक विविधता (Genetic diversity),
(ख) जातीय विविधता (Species diversity)
(ग) पारिस्थितिक विविधता (Ecological diversity)|
पारिस्थितिकीय (पारितन्त्र) विविधताएँ (Ecological (Ecosystem) diversity)-यह पारिस्थितिक तन्त्र और . आवासों की विविधता को प्रदर्शित करता है। यह विभिन्न प्रकार के पारितन्त्रों या आवासों जैसे स्थलीय (जैसे-घासस्थल, वन, मरुस्थल इत्यादि) और जलीय (अलवण जलीय और लवण जलीय) से सम्बन्धित होता है। स्वच्छ जलीय अर्थात् अलवण जलीय .पारितन्त्र में लेंटिक (जैसे-झील, तालाब), लोटिक (जैसे—नदियाँ, धाराएँ) तथा वेटलेण्ड (जैसे-कीचड़, दलदल) सम्मिलित हैं, जबकि समुद्री पारिस्थितिक तन्त्रों में खुले सागर, तटीय पारिस्थितिक तन्त्र (जैसे—नदमुख, कोरल रीफ, मैग्रोव आदि) सम्मिलित हैं। पारितन्त्र विविधता निकेतों की संख्या में विविधता, पोषण स्तर तथा पारिस्थतिकीय प्रक्रियाओं को प्रदर्शित करती है जो ऊर्जा प्रवाह, खाद्य जाल एवं पोषकों के पुनः चक्रण को बनाए रखती है।
पारिस्थितिक तन्त्र समष्टियों में जातियों के संगठन में ही भिन्न नहीं होते बल्कि इनकी भौतिक संरचना के आधार पर भी भिन्न होते हैं। भारत की जैव विविधता सबसे अधिक समृद्ध है।
प्रकृति की इस समृद्ध जैव विविधता को एकत्र होने में विकास के लाखों वर्ष लगे हैं लेकिन जातीय क्षति इसी दर से जारी रही , तो यह सम्पदा दो शताब्दी से कम समय में ही खो सकती है। "
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I) )|17 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण ( लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|14 Videos
  • जैव विविधता एवं संरक्षण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LQ Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|1 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी- सिद्धान्त व प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|14 Videos
  • पर्यावरणीय मुद्दे

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|19 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव विविधता एवं संरक्षण-अन्य महत्त्वपूर्ण ( विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
  1. संकरण से आप क्या समझते है ? इसकी आवश्यकता तथा नियमो का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  2. पौघों में अवशोषण की विभिन्न विधियों का वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए - जैव विविधता के तप्त स्थल

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए। पोषी स्तर

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए। पारिस्थितिक पिरामिड

    Text Solution

    |

  6. जैव विविधता बढ़ती है

    Text Solution

    |

  7. जैव-विविधता संरक्षण में पवित्र उपवन और उनकी भूमिका क्या है?

    Text Solution

    |

  8. जैव विविधता से क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  9. जैव विविधता क्या है?

    Text Solution

    |

  10. जैव विविधता के सभी आवश्यक घटकों के नाम लिखिए।

    Text Solution

    |