Home
Class 11
BIOLOGY
स्तनधारी वर्ग के महत्त्वपूर्ण लक्षणों का...

स्तनधारी वर्ग के महत्त्वपूर्ण लक्षणों का वर्णन कीजिए तथा चमगादड़ का नामांकित चित्र बनाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

स्तनधारी वर्ग के महत्वपूर्ण लक्षण-इस वर्ग के प्राणी सभी प्रकार के वातावरण में पाये जाते हैं, जैसे-ध्रुवीय ठंडे भाग, रेगिस्तान, जंगल, घास के मैदान तथा अंधेरी गुफाओं में। इसके निम्न लक्षण हैं
(1) देह पर रोम (बाल) पाये जाते हैं।
(2) त्वचा शुष्क, मोटी एवं जलरोधी एवं तेल ग्रन्थियां युक्त होती है।
(3) बाह्य कर्ण पाया जाता है। (मोनोट्रीम अपवाद है।)
(4) स्तन ग्रन्थियाँ होती हैं जो शिण के पोषण में सहायता करती हैं|
(5) नियततापी (Homiothermal) होते हैं।
(6) कपाल तन्त्रिकाएँ 12 जोड़ी होती हैं।
(7) अन्तःकर्ण में कॉकलिया होता है।

(8) कपाल द्विकन्दकीय (dicondylic) होता है।
(9) निचले जबड़े का निर्माण केवल डेन्टरी अस्थि से होता है।
(10) जबड़ा क्रेनियोस्टाइलिक संधि से जुड़ा होता है।
(11) ग्रीवा में 7 कशेरुक पायी जाती हैं।
(12) चतुष्पादी होते हैं परन्तु सिटेशिया (Cetacea), व्हेल व साइनेरिया समुद्री गाय में पाद अनुपस्थित।
(13) वक्ष व उदर के मध्य पेशीय तनुपट (Diaphragm) पाया जाता है।
(14) RBC केन्द्रक रहित, उभयावतल व गोलाकार होती है। (15) केवल बायां दैहिक चाप पाया जाता है।
(16) मस्तिष्क सुविकसित, प्रमस्तिष्क गोलाकार (Cerebral hemisphere) बड़े होते हैं।
(17) कार्पस केलोसम पाया जाता है। (मोनोट्रीम व मारसूपियल अपवाद)।
(18) दृष्टि पिण्ड चार होते हैं जो कॉरपोरा क्वाड्रिजेमिना (Corpora quadrigemina) कहलाते हैं।
(19) दांत गर्तदन्ती (thecodont), विषमदन्ती (heterodont) एवं द्विबारदन्ती (diphyodont) होते हैं।
(20) प्रीमैक्सिला, मैक्सिला व पैलेटाइन द्वितीय प्लेट या कठोर तालु बनाती है।
(21) टिम्पैनिक अस्थियाँ टिम्पैनिक बुल्ला बनाती हैं।
(22) हृदय में चार वेश्म पाये जाते हैं।
(23) मूत्राशय पाया जाता है। मूत्र तरल होता है। उत्सर्जन के आधार पर यूरियोटेलिक जन्तु है।
(24) वृषण वृषणकोष में पाये जाते हैं जो देह के बाहर होते हैं।
(25) जन्तु एकलिंगी होते हैं। नर मैथुन अंग शिश्न, पेशीय तन्तुओं से बना होता है। इसका शीर्ष भाग (Glans penis) संवेदी होता है।
(26) अण्डे गर्भाशय में परिवर्धित होते हैं। बाह्य भ्रूणीय झिल्लियाँ एम्नियोन, योक सेक, कोरियोन एवं एलेन्येइस पायी जाती हैं जो अपरा (Placenta) बनाती हैं व शिशु का पोषण करती हैं।
(27) स्तनधारियों में उच्च कोटि का पैतृक संरक्षण (Parental care) पाया जाता है।
वर्ग मैमेलिया को दो उपवर्गों में वर्गीकृत किया गया है
(1) उपवर्ग-प्रोटोथीरिया (Sub-class-Prototheria)
(2) उपवर्ग-थीरिया (Sub-class-Theria)।
उदाहरण—टेरोपस (फ्लाइंग फोक्स, केमिलस (ऊँट), केनिस कुत्ता, फेसिस (बिल्ली), एलिफस (हाथी), वैलेनिप्टेरा ब्लूव्हेल, पैंथरा लियो (शेर), अण्डज-औरनियोरिकस, प्लेटीपस या डकबिल), जरायुज - मेक्रोपस (कंगारू)।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राणि जगत

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न|27 Videos
  • प्राणि जगत

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|36 Videos
  • पौधों में परिवहन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|19 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न |23 Videos
SANJEEV PUBLICATION-प्राणि जगत-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)
  1. स्तनधारी वर्ग के महत्त्वपूर्ण लक्षणों का वर्णन कीजिए तथा चमगादड़ का ना...

    Text Solution

    |

  2. आर्थोपोडा संघ के मुख्य लक्षणों का वर्णन कीजिए एवं किन्हीं दो प्राणियों...

    Text Solution

    |

  3. एनेलिडा एवं सीलेन्ट्रेटा संघ के चार-चार प्रमुख लक्षण बताइये। प्रत्येक ...

    Text Solution

    |

  4. एवीज वर्ग के प्रमुख लक्षणों का वर्णन कीजिए तथा दो ऐसे पक्षियों के नाम ...

    Text Solution

    |

  5. संघ पॉरीफेरा के प्रमुख लक्षण लिखिए। उसे वर्गीकृत करते हुए प्रत्येक वर्...

    Text Solution

    |

  6. निम्न पर लघु टिप्पणियाँ लिखिए- सममिति

    Text Solution

    |

  7. निम्न पर लघु टिप्पणियाँ लिखिए- सीलोम

    Text Solution

    |

  8. निम्न पर लघु टिप्पणियाँ लिखिए- खण्डीभवन

    Text Solution

    |

  9. निम्न पर लघु टिप्पणियाँ लिखिए- द्विकोरकी तथा त्रिकोरकी संगठन |

    Text Solution

    |

  10. सीलेन्ट्रेटा से क्या आशय है? सीलेन्ट्रेटा के प्रमुख लक्षण लिखिए तथा आर...

    Text Solution

    |

  11. घोड़ा मछली (हिप्पोकेम्पस) का नामांकित चित्र बनाइए। कॉण्ड्रिक्थीज एवं ओ...

    Text Solution

    |

  12. सरीसर्प से क्या तात्पर्य है? इसके सामान्य लक्षणों का वर्णन कीजिए। निम्...

    Text Solution

    |

  13. सरीसर्प से क्या तात्पर्य है? इसके सामान्य लक्षणों का वर्णन कीजिए। निम्...

    Text Solution

    |

  14. सरीसर्प से क्या तात्पर्य है? इसके सामान्य लक्षणों का वर्णन कीजिए। निम्...

    Text Solution

    |

  15. सरीसर्प से क्या तात्पर्य है? इसके सामान्य लक्षणों का वर्णन कीजिए। निम्...

    Text Solution

    |

  16. सरीसर्प से क्या तात्पर्य है? इसके सामान्य लक्षणों का वर्णन कीजिए। निम्...

    Text Solution

    |

  17. निम्न के प्रचलित नाम लिखिए। ये किस संघ से सम्बन्धित हैं? उस संघ के साम...

    Text Solution

    |

  18. निम्न के प्रचलित नाम लिखिए। ये किस संघ से सम्बन्धित हैं? उस संघ के साम...

    Text Solution

    |

  19. निम्न के प्रचलित नाम लिखिए। ये किस संघ से सम्बन्धित हैं? उस संघ के साम...

    Text Solution

    |

  20. निम्न के प्रचलित नाम लिखिए। ये किस संघ से सम्बन्धित हैं? उस संघ के साम...

    Text Solution

    |