Home
Class 14
HINDI
कभी सोचा है भारत में कितने प्रकार के वाद...

कभी सोचा है भारत में कितने प्रकार के वाद्ययन्त्र प्रचलित हैं? सोचने में शीघ्रता मत कीजिए। तमिलनाडु-केरल से कश्मीर तक, राजस्थान-गुजरात से नागालैण्ड-मणिपुर तक इस भारत नामक विशाल भू-खण्ड में सैकड़ों प्रकार के वाद्ययन्त्र परम्परा से प्रचलित रहे हैं। विशेषकर चमड़े से मढ़े वाद्ययन्त्र तो सर्वाधिक हैं। बाँसुरी जैसे फूंककर बजाए जाने वाले, झाँझ जैसे झंकार वाले या फिर तार लगी तूंबी वाले भी कम नहीं। ये तार वाले भी कुछ गज से बजाए जाते हैं और कुछ छोटी-सी अंगूठी-जैसी मिजराब से।
अब प्रश्न उठता है कि जिन्हें हम भारतीय वाद्ययन्त्र कहते हैं क्या वे भारत में ही जन्मे हैं या कहीं और से आए हैं? कहना कठिन है। जब भी हम किसी। वाद्ययन्त्र को बजते देखते-सुनते हैं, तो मन कहता है कि उसकी उत्पत्ति भारत में ही हुई होगी। लेकिन सत्य यह नहीं है। आज प्रचलित वाद्ययन्त्रों में से । अनेक बाहर से भी आए हैं। और यह भी सच है कि अनेक भारतीय वाद्ययन्त्र यहाँ से अन्य देशों में प्रचलित हुए हैं। सभ्यता और संस्कृति का इतिहास जानने का एक माध्यम वाद्ययन्त्र भी हैं। वेदों में उल्लिखित वाद्ययन्त्रों के प्रमाण हड़प्पा सभ्यता में प्राप्त हुए हैं। वहीं सुदूर पूर्व इण्डोनेशिया में प्राचीन भारतीय वाद्ययन्त्र आज भी प्रयुक्त हो रहे हैं। हमारी वीणा मिस्री, सुमेरी, जापानी, चीनी संस्कृति में भी विद्यमान रही है।
गद्यांश के अनुसार, सभ्यता और संस्कृति का इतिहास जानने में सहायक हैं

A

साहित्यिक ग्रन्थ

B

वाद्ययन्त्र

C

कलाकार

D

प्राचीन यन्त्र

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B
Promotional Banner