Home
Class 14
HINDI
विद्यालय समाज की एक ऐसी संस्था है, जिसके...

विद्यालय समाज की एक ऐसी संस्था है, जिसके कुछ सुनिश्चित एवं सुनिर्धारित लक्ष्य होते है, जबकि समुदाय का तात्पर्य ऐसे समूह से है जिसमे एक प्रकार के लोग होते है। यह एकत्व आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक या नागरिक गुणों में हो सकता है। कई समुदाय अपने लिए अलग विद्यालय की स्थापना भी कर लेते है। अपनी औपचारिक भूमिकाओं के अलावा अन्य भूमिकाओं के निर्वहन में भी विद्यालय समुदाय की सहायता करता है। इसके लिए आवश्यकता पड़ने पर समुदाय के क्रिया-कलापों में वह हस्तक्षेप भी करता है। उदाहरणस्वरूप प्रोढ़ शिक्षा, स्त्री शिक्षा, स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी को अभिभावकों तक पहुंचाने में भी विद्यालय यथासम्भव समुदाय की सहायता करता है एवं आवश्यकता पड़ने पर हस्तक्षेप भी करता है। अभिभावक एवं विद्यालय एक-दूसरे के सम्पर्क में रहते है। अभिभावक समुदाय की आवश्यकताओं से परिचित होते है तथा विद्यालय को भी इनसे अवगत कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर बीच की व्यवहार्य कड़ी का काम करते है। उदाहरणस्वरूप समुदाय की आवश्यकताओं के अनुरूप अभिभावकगण प्रोढ शिक्षा, स्त्री शिक्षा इत्यादि में सहायता के लिए विद्यालय से अनुरोध करते है। इस तरह वे विद्यालय एवं समुदाय के बीच की व्यवहार्य कड़ी है।
समुदाय के साथ निकट से जुड़ कर कार्य करने की स्थिति में विद्यालय अधिक प्रभावशाली हो जाता है। समुदाय ओर विद्यालय को जोड़ने में समाज के लोगो की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। समुदाय के क्रिया-कलापो में विद्यालय की भागीदारी होती है। यही कारण है कि विद्यालयों के लिए पाठ्यवस्तु इतना लचीला बनाया जाता है कि उसमे समाज के विभिन्न समुदायों की विशेषताएँ स्पष्ट रूप से दिखाई पड़ती है। पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शिक्षा देने के लिए आवश्यक है कि विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखा जाए। जल-संरक्षण कि शिक्षा देने के लिए आवश्यक है कि विद्यालय परिसर में भी इनके संरचक्षण के नियमो को पालन होता हो। इस तरह समुदाय की वास्तविकताओं को प्रयोगिक रूप से विद्यालय परिसर में प्रयोग कर उसे अधिगम अनुभवों में रूपान्तरित किया जा सकता है।
विद्यालय अधिक प्रभावशाली कैसे हो सकता है?

A

अपने विद्यार्थियों से जुड़कर

B

सामाजिक वर्चस्व प्राप्त कर

C

समुदाय से जुड़कर

D

राजनीतिक वर्चस्व प्राप्त कर

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C
Promotional Banner