Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्...

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर दिए गए प्रश्नों के उचित विकल्प चुनिए। महाभारत में कृष्ण से सम्बद्ध आख्यान भी हैं और प्रसिद्ध काव्य भगवद्गीता भी। गीता के दर्शन के अलावा, इस ग्रन्थ में शासन कला और सामान्य रूप से जीवन के नैतिक और आचार सम्बन्धी सिद्धान्तों पर जोर दिया गया है। धर्म की इस बुनियाद के बिना न सच्चा सुख मिल सकता है, और न समाज में एका रह सकता है। इसका लक्ष्य है लोकमंगल, किसी विशेष वर्ग का नहीं बल्कि पूरे विश्व का। लेकिन धर्म स्वयं सापेक्ष है और सत्य-निष्ठा, अहिंसा आदि जैसे कुछ बुनियादी सिद्धान्तों को छोड़कर खुद समय और मौजूदा परिस्थितियों पर निर्भर करता है। ये सिद्धान्त टिकाऊ हैं और अपरिवर्तनशील भी, परन्तु इसके अलावा धर्म, जो कर्तव्यों और जिम्मेदारियों का सम्मिश्रण है, समय के साथ बदलता है। अहिंसा पर यहाँ और दूसरी जगहों पर भी जो बल दिया गया है, वह दिलचस्प है क्योंकि अहिंसा और किसी अच्छे मकसद के लिए संघर्ष करने में प्रत्यक्ष रूप से कोई विरोध नहीं दिखाई पड़ता। पूरे महाकाव्य का केन्द्र एक विराट युद्ध है।
'आख्यान' का पर्याय है

A

कथाएँ

B

उपदेश

C

विमर्श

D

काव्य

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

आख्यान एक प्रकार की धार्मिक कथा या कहानी का रूप होता है। जैसे महाभारत में श्रीकृष्ण से सम्बन्धित आख्यान भी हैं।
Promotional Banner