Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प...

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।
साहित्य को समाज का प्रतिबिम्ब माना गया है अर्थात समाज का पूर्णरूप साहित्य में प्रतिबिम्‍बित होता रहता है। अनादि काल से साहित्य अपने इसी धर्म का पूर्ण निर्वाह करता चला आ रहा है। वह समाज के विभिन्न रूपों का चित्रण कर एक ओर तो हमारे सामने समाज का यथार्थ चित्र प्रस्तुत करता है और दूसरी ओर अपनी प्रखर मेधा और स्वस्थ कल्पना द्वारा समाज के विभिन्न पहलुओं का विवेचन करता हुआ यह भी बताता है कि मानव समाज की सुख समृद्धि, सुरक्षा और विकास के लिए कौनसा मार्ग उपादेय है? एक आलोचक के शब्दों में कवि वास्तव में समाज की व्यवस्था, वातावरण, धर्म कर्म, रीजि नीति तथा सामाजिक शिष्टाचार या लोक व्यवहार से ही अपने काव्य के उपकरण चुनता है और उनका प्रतिपादन अपने आदर्शों के अनुरूप करता है।
साहित्यकार उसी समाज का प्रतिनिधित्व करता है जिसमें वह जंम लेता है। वह अपनी समस्याओं का सुलझाव, अपने आदर्श की स्थापना अपने समाज के आदर्शों के अनुरूप ही करता है। जिस सामाजिक वातावरण में उसका जंम होता है उसी में उसका शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास भी होता हैं उसी में उसका शारीरिक, बौद्धिक और मानसिक विकास भी होता है । अतः यह कहना सर्वथा असंभव और अविवेकपूर्ण है कि साहित्यकार समाज से पूर्णतः निरपेक्ष या तटस्थ रह कर साहित्य सृजन करता है। वाल्मीकि, तुलसी, सूर, भारतेंदु, प्रेमचंद आदि का साहित्य इस बात का सर्वाधिक सशक्त प्रमाण है कि साहित्यकार समाज से घनिष्ठ रूप से संबंध रखता हुआ ही साहित्य सृजन करता है। समाज की अवहेलना करने वाला साहित्य क्षणजीवी होता है।
मानव का कला या साहित्य सृजन के प्रति उन्मुख होना उसके इन्‍द्रिय बोध का परिणाम रहा है। रूप, रस, गंध, स्पर्श आदि के इन्‍द्रियबोध मानव और पशु दोनों में ही विद्यमान है परंतु मानव में पशु की अपेक्षा अधिक मात्रा में। मानव में एक विशिष्ट गुण, विवेक है। विवेक के द्वारा उसने सामाजिक जीवन का विकास और अपने इन्‍द्रियबोध का परिष्कार किया है। समाज व्यवस्था बदलने के साथ मनुष्य का‌ इन्‍द्रियबोध, विचार और भावों की अपेक्षा स्थायी रहता है। भाव और विचार दोनों ही साहित्य के मूलाधार हैं और इनका उद्गम और परिष्कार सामाजिक परिवेश में ही संभव होता है समाज से कटक्र निरपेक्ष रहने पर नहीं।
साहित्यकार किस समाज का प्रतिनिधित्व करता है?

A

जिस समाज में वह जंम लेता है

B

जिस समाज के बारे में वह लिखना चाहता है

C

जिस समाज की वह अवहेलना करता है

D

उपरोक्त सभी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A
Promotional Banner