Home
Class 11
BIOLOGY
सजीव शब्द से आप क्या समझते हैं? सजीव रूप...

सजीव शब्द से आप क्या समझते हैं? सजीव रूपों के ऐसे लक्षण बताइए जिनके आधार पर उन्हें परिभाषित किया जाता है।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सजीव (Living)-संसार की समस्त वस्तुओं को दो समूहों में रखते हैं सजीव तथा निर्जीवा सजीवों को जीव (organism) कहते हैं। जीवों (सजीवों) में जीवद्रव्य (protoplasm) पाया जाता है। जीवद्रव्य में निरन्तर क्रियाएँ होती रहती हैं जिससे यह निरन्तर परिवर्तनशील अवस्था में बना रहता है। जीवद्रव्य में निरंन्तर ऊर्जा का उपयोग करके उपापचय,अनुकूलन, वृद्धि, जनन आदि क्रियाएँ होती रहती हैं।
सजीवों के लक्षण
(Characteristics of Livings) 1.कोशिकीय संगठन (Cellular.organisation)—जीवधारियों का शरीर कोशिकाओं से बना होता है। कोशिकाएँ शरीर "की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाइयाँ होती हैं। निर्जीवों में कोशिकाएँ नहीं होती।
2. सजीवों की आकृति और आमाप (Shape & Size)-जीवधारियों की आकृति और आमाप निश्चित होती है।
3. उपापचय (Metabolism)-जीवों के शरीर में होने वाली भौतिक तथा रासायनिक क्रियाओं को उपापचय . (metabolism) कहते हैं। ये क्रियाएँ दो प्रकार की होती हैं-उपचय (anabolism) तथा अपचय (catabolism)। उपचय क्रियाओं के कारण पदार्थों का संश्लेषण होता है। शरीर के भार में वृद्धि होती है। अपचय क्रियाओं के कारणं, पदार्थों का ऑक्सीकरण होता है, ऊर्जा मुक्त होती है और शरीर के भार में कमी आती है।
4: वृद्धि (Growth)-एककोशिकीय जीव कोशिका विभाजन द्वारा अपनी संख्या में वृद्धि करते हैं जबकि बहुकोशिकीय , जीव कोशिका विभाजन द्वारा वृद्धि (growth) करते हैं। जीवधारियों के शरीर में आन्तरिक वृद्धि होती है तथा निर्जीवों में बाह्य वृद्धि होती है।
5. अनुकूलता (Adaptability)-जीवधारी पर्यावरण के उद्दीपनों के प्रति अनुक्रिया करते हैं। जीवधारियों में सभी क्रियाएँ अन्तर्निहित प्रतिक्रियाओं के कारण होती है।
6..जनन (Reproduction)-जीवधारी प्रकृति में अपनी प्रजाति को बनाए रखने के लिए जनन द्वारा संतति उत्पन्न करते हैं। जनन अलैंगिक तथा लैंगिक विधियों से होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण(लघु उत्तरीय प्रश्नों )|10 Videos
  • जीव जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण(लघु उत्तरीय प्रश्न )(Type-II)|9 Videos
  • जीव जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT(जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका)(विस्तृत उत्तरीय प्ररतन)|4 Videos
  • गमन एवं संचलन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos