Home
Class 11
BIOLOGY
वर्गिकी सहायता साधन क्या होते हैं? वर्गि...

वर्गिकी सहायता साधन क्या होते हैं? वर्गिकी, पादपालय तथा म्यूजियम के महत्त्व का वर्णन कीजिए। जीव विविधता के संरक्षण में वनस्पति उद्यान तथा प्राणी पार्क किस प्रकार से लाभप्रद हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वर्गिकी सहायता साधन (Taxonomical Aids)-जीवों की पहचान के लिए संसाधित प्रयोगशाला तथा प्रयोगशाला के बाहर के पर्यावरण के अध्ययन हेतु हमें विभिन्न वर्गिकी सहायता साधनों की आवश्यकता होती है। इनका उपयोग करके जीवों को पहचाना जाता है, उनका वर्गीकरण किया जाता है। वर्गिकी सहायता साधन के रूप में अग्रलिखित साधनों का उपयोग किया जाता है
1. हरबेरियम (Herbarium)
2. वनस्पति उद्यान (Botanical garden)
3. संग्रहालय (Museum)
4. प्राणि उपवन (Zoological park)
वर्गिकी का महत्त्व(significance of Taxonomy)
वर्गीकरण की आवश्यकता (महत्त्व). निम्न प्रकार है
(1) किसी वर्ग के एक जीव का अध्ययन करने से उस वर्ग के अन्य सभी जीवों के सामान्य लक्षणों का पता लग जाता है।
(2) विभिन्न वर्गों का अध्ययन करने से जीवधारियों के विकास क्रम का ज्ञान होता है।
(3) विभिन्न वर्गों के लक्षणों का अध्ययन करने से ऐसे जीवों का पता चलता है जिनमें दो वर्गों के लक्षण पाए जाते हैं, इन्हें संयोजी कड़ी (connecting links) कहते हैं। इनके अध्ययन से जैव-विकास स्पष्ट होता है।
(4) जीवधारियों के जातिवृत्तीय सम्बन्धों का ज्ञान होता है।
(5) वर्गीकरण से जीवधारियों में पायी जाने वाली आकारिकी समानताओं एवं विभिन्नताओं के कारणों का पता चलता है। किसी एक प्रकार के वातावरण में रहने वाले विभिन्न समुदायों के जीवधारियों में आकारिकी समानता पायी जाती है तथा अलग पर्यावरण में रहने वाले एक ही समुदाय के जीवधारी एक-दूसरे से भिन्न नजर आते हैं। .
पादपालयों का महत्त्व (Significance of Herbarium)
अध्ययन तथा वन सम्पदा के संरक्षण में पादपालयों का विशेष महत्त्व है। विश्व के सभी भागों में पायी जाने वाली वन सम्पदा की रक्षा हेतु पादपालयों का महत्त्व निम्नवत् हैं
...
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण(लघु उत्तरीय प्रश्नों )|10 Videos
  • जीव जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण(लघु उत्तरीय प्रश्न )(Type-II)|9 Videos
  • जीव जगत

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT(जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका)(विस्तृत उत्तरीय प्ररतन)|4 Videos
  • गमन एवं संचलन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (बहुविकल्पीय प्रश्न)|24 Videos