Home
Class 11
BIOLOGY
अन्तरावस्था में होने वाली घटनाओं का वर्ण...

अन्तरावस्था में होने वाली घटनाओं का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

कोशिका चक्र (cell cycle) की दो प्रमुख अवस्थाएँ होती हैं-
(i) अन्तरावस्था (interphase) तथा (ii) सूत्री विभाजन अवस्था (M-phase)।
अन्तरावस्था (Interphase)
इस अवस्था में कोशिका विभाजन के लिए तैयार होती है। इस समय कोशिका वृद्धि तथा DNA द्विगुणन की क्रिया होती है। अन्तरावस्था दो क्रमिक एम-प्रावस्थाओं (M-Phase) के मध्य की प्रावस्था को व्यक्त करता है।
अन्तरावस्था को तीन प्रावस्थाओं में विभाजित किया जाता है -
(i) पश्चसूत्री विभाजन अन्तरालकाल प्रावस्था (`G_(1)` phase)
(ii) संश्लेषण प्रावस्था (S-phase)
(iii) पूर्वसूत्री विभाजन अन्तरालकाल प्रावस्था (`G_(2)` phase)
(i) पश्चसूत्री विभाजन अन्तरालकाल प्रावस्था (`G_(1)` phase)-इस प्रावस्था में RNA तथा प्रोटीन का संश्लेषण, DNA संश्लेषण हेतु आवश्यक एंन्जाइम्स का संश्लेषण एवं संग्रह होता है। इसमें कोशिका चक्र का लगभग 30-40% समय लगता है। `G_(1)` प्रावस्था के बाद कोशिका के लिए दो विकल्प होते हैं। कोशिका S-phase में प्रवेश करती है अथवा `G_(0)` phase (शान्त प्रावस्था) में आ जाता है। `G_(0)` phase में कोशिंका अविभाजित रहती है, जैसे-हृदय पेशियाँ, तन्त्रिका कोशिका आदि।
(ii) संश्लेषण प्रावस्था (S-phase or Phase of DNA Synthesis)—इसमें DNA का द्विगुणन होता है। प्रत्येक गुणसूत्र से दो अर्द्धगुणसूत्र (chromatids) बनते हैं। इसमें कोशिका चक्र का लगभग 30-50% समय लगता है।
(iii) पूर्वसूत्री विभाजन अन्तरालकाल.प्रावस्था (`G_(2)` phase)-S-phase के पश्चात् यह प्रवस्था. आती है। इसमें कोशिका विभाजन की तैयारी करती है तथा प्रोटीन्स व RNA का संश्लेषण जारी रहता है। इसमें कोशिकाचक्र का कुल 10-20% समय लगता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (बहुविकल्पीय प्रश्न)|5 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके हल) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|25 Videos
  • खनिज पोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न )|23 Videos
CHITRA PUBLICATION-कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. अन्तरावस्था में होने वाली घटनाओं का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. कोशिका विभाजन से सम्बन्धित है -

    Text Solution

    |

  3. DNA प्रतिलिपिकरण होता है

    Text Solution

    |

  4. गुणसूत्रों का संघनन किस अवस्था में होता है

    Text Solution

    |

  5. माइटोसिस की किस अवस्था में क्रोमैटिड्स पृथक् होकर विपरीत धुवों की ओर अ...

    Text Solution

    |

  6. समसूत्री विभाजन में केन्द्रक कला गायब हो जाती है

    Text Solution

    |

  7. अर्द्धसूत्री विभाजन में होता है :

    Text Solution

    |

  8. निषेचन की क्रिया होती है-

    Text Solution

    |

  9. वायुयान कार्य करता है-

    Text Solution

    |

  10. कोशिका विभाजन की G 1 प्रावस्था में घटित होता है

    Text Solution

    |

  11. किसके लिए सेन्ट्रोमियर आवश्यक होता है-

    Text Solution

    |

  12. निम्नलिखित में से कौन कोशिका नहीं है?

    Text Solution

    |

  13. कोशिका चक्र की किस अवस्था में DNA प्रतिकरण होता है-

    Text Solution

    |

  14. एक आवृतबीजी में 400 परागकणों को उत्पन्न करने के लिए कितने अर्द्धसूत्री...

    Text Solution

    |

  15. सूत्री विभाजन और अर्द्धसूत्री विभाजन एक-दूसरे से भिन्न हैं क्योंकि अर्...

    Text Solution

    |

  16. विदलन (cleavage), समसूत्री विभाजन से भिन्न होता है-

    Text Solution

    |