Home
Class 11
BIOLOGY
कोशिका विभाजन को परिभाषित कीजिए।...

कोशिका विभाजन को परिभाषित कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समसूत्री विभाजन (Mitosis)-कायिक कोशिकाओं (somatic cells) के कोशाद्रव्य तथा केन्द्रक के अनुपात में घनिष्ठ सम्बन्ध होता है। इसे कैरियोप्लामिक इंडेक्स (karyoplasmic index) कहते हैं। कोशा वृद्धि के कारण यह अनुपात बिगड़ जाता है। इसे पुन: स्थापित करने के लिए कोशिका विभाजित हो जाती है। कायिक कोशिकाओं में समसूत्री विभाजन के फलस्वरूप एककोशिकीय जीवधारियों में जनन तथा बहुकोशिकीय जीवधारियों में वृद्धि होती है। इसमें पहले केन्द्रक का विभाजन होता है। फिर कोशाद्रव्य का विभाजन होता है। समसूत्री विभाजन की खोज फ्लेमिंग (W.F. Flemming,1882) ने की थी।
अर्द्धसूत्री विभाजन से तुलना (Comparison with Meiosis) - (1) सूत्री विभाजन कायिक कोशिकाओं में होता है जबकि अर्द्धसूत्री विभाजन जनन कोशिकाओं में होता है।
(2) सूत्री विभाजन में संतति कोशिकाओं में गुणसूत्रों की संख्या जनक कोशिका के समान होती है, जबकि अर्द्धसूत्री विभाजन में गणसत्रों की संख्या जनक कोशिका से आधी (haploid) होती है।
(3) सूत्री विभाजन में क्रॉसिंग ओवर क्रिया न होने से संतत्ति कोशिकाएँ जनन कोशिकाओं के समरूप होती हैं, जबकि अर्द्धसूत्री विभाजन में क्रॉसिंग ओवर के कारण जीनी विभिन्नताएँ उत्पन्न हो जाती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|36 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))|15 Videos
  • कोशिका - जीवन की इकाई

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|25 Videos
  • खनिज पोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुविकल्पीय प्रश्न )|23 Videos