Home
Class 11
BIOLOGY
पादपों के लिए आवश्यक तत्त्व कौन-कौन से ह...

पादपों के लिए आवश्यक तत्त्व कौन-कौन से हैं? अनिवार्यता की कसौटी का वर्णन कीजिए। पादपों को इन खनिजों की जितनी आवश्यकता है उसी मात्रा के आधार पर आप खनिजों को किस प्रकार से वर्गीकृत करेंगे?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एक आवश्यक तत्त्व वह है जिसकी पौधों में एक स्पष्ट कार्यिकीय या संरचनात्मक भूमिका होती है तथा जिसके बिना पौधा अपना जीवन-चक्र पूरा नहीं कर पाता।
पौधों में तत्त्वों की अनिवार्यता की कसौटी
(i) यह तत्त्व पौधों की वृद्धि के लिए अपरिहार्य होना चाहिए।
(ii) तत्त्व को पौधों के उपापचय में प्रत्यक्ष भूमिका होनी चाहिए। इसे या तो पौधे के संरचनात्मक घटक का भाग होना चाहिए या किसी क्रियात्मक जैविक अणु का भाग होना चाहिए।
(iii) इस तत्त्व की अनुपस्थिति में पौधा अपनी वर्धा या लैंगिक अवस्था पूर्ण नहीं कर पाता।
(iv) इस तत्व की विशिष्ट भूमिका होती है तथा इसे किसी अन्य तत्त्व द्वारा प्रतिस्थापित नहीं किया जा सकता।
(v) तत्त्व के अभाव में पौधे में अभाव लक्षण उत्पन्न हो जाते हैं, जिन्के वल उसी तत्त्व की आपूर्ति द्वारा ठीक किया जा सकता है।
आवश्यक तत्त्वों का वर्गीकरण-पौधों में इन तत्त्वों की आवश्यक मात्रा के आधार पर अनिवार्य तत्त्वों को दो प्रमुख समूहों, में वर्गीकृत किया गया है-गुरुपोषक तत्त्वं तथा लघुपोषक तत्त्व।
गुरुपोषक तत्त्व -ऐसे पोषक तत्त्व जिनकी पौधों को अधिक मात्रा में आवश्यकता होती है (1 से 10 mg प्रति ग्राम शुष्क भार) वह गुरु पोषक तत्त्व कहलाते हैं। यह कार्बनिक अणुओं के संश्लेषण में भाग लेते हैं या परासरणीय विभव का विकास करते हैं। यह निम्न प्रकार के होते हैं। यह कुल संख्या में 9 हैं। C, H, O पौधों का .मुख्य संरचनात्मक ढाँचा बनाते हैं।
N, P, K को प्राथमिक पोषक तत्त्व कहा जाता है।
S, Mg व Ca को द्वितीयक पोषक तत्त्व कहा जाता है।
लघुपोषक तत्त्व -पौधों को इनकी अपेक्षाकृत कम मात्रा की आवश्यकता होती है। (1 mg प्रति ग्राम शुष्क भार से कम) लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि इनका महत्त्व कम होता है। यह भी उतने ही अनिवार्य होते हैं तथा प्रायः एन्जाइम क्रिया हेतु धात्विक सहकारक आदि के रूप में कार्य करते हैं। यह संख्या में कुल सात हैं-
Fe, Mn, B, Zn, Cu, Mo, Cl
कुछ वैज्ञानिक निकिल, को भी इस सूची में शामिल करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खनिज पोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|8 Videos
  • खनिज पोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))|18 Videos
  • खनिज पोषण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (लघु उत्तरीय प्रश्न))|3 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
  • गमन एवं संचलन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|15 Videos
CHITRA PUBLICATION-खनिज पोषण-NCERT Zone (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न))
  1. पादपों के लिए आवश्यक तत्त्व कौन-कौन से हैं? अनिवार्यता की कसौटी का वर्...

    Text Solution

    |