Home
Class 12
BIOLOGY
उस नियम का नाम बताइए जो यह कहता है कि कि...

उस नियम का नाम बताइए जो यह कहता है कि किसी समष्टि में ऐलील आवृत्तियों का कुल योग समान रहता है। कौन-से पाँच कारक इन मूल्यों को प्रभावित करते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

नियम का नाम- हार्डी वीनबर्ग सिद्धान्त
इसे निम्न समीकरण द्वारा व्यक्त किया जाता है
`p^2 +2 pq +q^2=1`
`p^2` = समयुग्मजी. प्रभावी (AA) जीवों की आवृत्ति
p= प्रभावी ऐलील (A) की आवृत्ति
` q^2` = .समयुग्मजी अप्रभावी (aa) जीवों की आवृत्ति
q= अप्रभावी ऐलील (a) की आवृत्ति
2pg = विषमयुग्मजी जीवों की आवृत्ति
इस सिद्धान्त के अनुसार, "लैंगिक प्रजनन करने वाली समष्टि की सभी पीढ़ियों में ऐलील आवृत्तियाँ तब तक निश्चित/स्थिर बनी रहती हैं जब तक निम्न पाँच अवस्थाएँ पूरी होती रहती हैं। (समष्टि के कुल जीन व ऐलील एक स्थिरांक बने रहते हैं।) . . (i) उत्परिवर्तन न हो (No mutation)-ऐलीलों में किसी प्रकार का बदलाव न हो। .
(ii) सांयोगिक मैथुन (Random mating)-जीवों में मैथुन सांयोगिक या यादृच्छिक आधार पर हो न कि उनके जीनोटाइप व फीनोटाइप के आधार पर।
(iii) जीन प्रवाह न हो (No gene flow)-समष्टि में ऐलील का बाहर की ओर अथवा समष्टि की ओर प्रवाह न हो, समष्टि के ऐलील समष्टि में ही रहे अर्थात् प्रवासन न हो।
(iv) आनुवंशिक अपवाह (Genetic drift) न हो, किसी समष्टि के जीन पूल की आवृत्तियों में आया सांयोगिक बदलाव जीन अपवाह कहलाता है। अतः समष्टि बड़ी हो तथा जिसमें अचानक या संयोग से ऐलील आवृत्तियों में महत्त्वपूर्ण बदलाव न हों।
(v) चयन न हो (No selection)—किसी एक जीनोटाइप को दूसरे से बेहतर सिद्ध करने वाला कोई चयन कारक उपस्थित न हो। यही पाँच कारक हार्डी वीनबर्ग सिद्धान्त को प्रभावित करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )|61 Videos
  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|47 Videos
  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LO Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (लघु उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|32 Videos
CHITRA PUBLICATION-विकास -NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar LO Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
  1. उस नियम का नाम बताइए जो यह कहता है कि किसी समष्टि में ऐलील आवृत्तियों ...

    Text Solution

    |