Home
Class 12
BIOLOGY
आनुवंशिक साम्यता क्या है? इसे कौन-कौन से...

आनुवंशिक साम्यता क्या है? इसे कौन-कौन से घटक प्रभावित करते हैं? स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

किसी जीव में गुणसूत्रों पर ऐलील (युग्मविकल्पी) आवृत्तियाँ और उनके लोकस (locus) सुस्थिर होते हैं, जो एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक निरन्तर स्थानान्तरित होते रहते हैं। जीन कोश (gene pool) सदा अपरिवर्तनीय रहता है, इसे आनुवंशिक . साम्यता (genetic equilibrium) कहते हैं। सभी ऐलील आवृत्तियाँ 1 होती हैं तथा व्यष्टिगत आवृत्तियों को पी, क्यू (P,Q) आदि कहा जा सकता है। द्विगुणित में.P तथा ऐलील A तथा ऐलील a.की आवृत्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक जीव संख्या में AA की आवृत्ति साधारणतया `P^2` होती है। ठीक इसी प्रकार. aa की आवृत्ति `Q^2` होती है और Aa की 2 PQ होती है। अत: `P^2 + 2PQ+Q^2 = 1` हुआ। यह `(P+Q)^2` की द्विपदी अभिव्यक्ति (binomial expression) है। जब यह मापी गई आवृत्ति अपेक्षित मान (expected yalues) से भिन्न होती है, यह भिन्नता विकासीय परिवर्तन की व्यापकता का संकेत देती है। आनुवंशिक साम्यता (genetic equilibrium) या हार्डी-बीनबर्ग साम्यता (Hardy Weinberg equilibrium) में विभिन्नता जैसे कि एक जीव संख्या में ऐलील की आवृत्ति में परिवर्तन के परिणामस्वरूप विकास होता है। इसे निम्नलिखित पाँच घटक प्रभावित करते हैं (1) जीन पलायन या प्रवाह (gene migration or flow) (2) आनुवंशिक विचलन (genetic drift) (3) उत्परिवर्तन (mutation) (4) आनुवंशिक पुनर्संयोजन (genetic recombination) , (5) प्राकृतिक चयन (natural selection) ‘जब आबादी का स्थान पस्विर्तन (nigration of a section of population) होता है तो जीन आवृत्तियाँ (gene frequencies) भी बदल जाती हैं। यह मौलिक तथा नई जीव .आबादी दोनों में होता है। नई आबादी (समष्टि) में नई जीन्स (ऐलील) जुड़ जाती हैं और पुरानी में से ये घट जाती हैं। यदि यह जीन स्थानान्तरण बार-बार होता है तो जीन प्रवाह (gene flow) सम्भव हो जाता है। यदि यह स्थानान्तरण अचानक या संयोगवश होता है तो इसे आनुवंशिक अपवाह (genetic drift) कहते हैं। कभी-कभी ऐलील आवृत्ति का यह परिवर्तन नई समष्टि में इतना भिन्न हो जाता है कि यह समष्टि नई प्रजाति (species) के रूप में स्थापित हो जाती है। प्राकृतिक वरण समष्टियों को स्थायित्व प्रदान करता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|50 Videos
  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|38 Videos
  • विकास

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-l))|47 Videos
  • वंशागति तथा विविधता के सिद्धान्त

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|32 Videos
CHITRA PUBLICATION-विकास -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-Il))
  1. जीवोत्पत्ति के सन्दर्भ में जैव-रासायनिक सिद्धान्त के मिलर एवं हैराल्ड ...

    Text Solution

    |

  2. बीजाण्ड का स्वच्छ नामांकित चित्र बनाइए।

    Text Solution

    |

  3. आनुवंशिक साम्यता क्या है? इसे कौन-कौन से घटक प्रभावित करते हैं? स्पष्ट...

    Text Solution

    |

  4. कोएसरवेट्स के बारे में समझाइये। इनका 'जीवन की उत्पत्ति' में क्या महत्त...

    Text Solution

    |

  5. वीर्य पर टिप्पणी लिखिए |

    Text Solution

    |

  6. व्यसन पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. मानव रुधिर के मुख्य कार्यों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. जीवाश्मों की आयु निर्धारित की जाती है :

    Text Solution

    |

  9. पोषी स्तर को उदाहरण द्वारा स्पष्ट कीजिये ।

    Text Solution

    |

  10. निश्वसन पर टिप्पणी लिखिए

    Text Solution

    |

  11. आर्कियोप्टेरिक्स को क्यों सरीसृप एवं पक्षी वर्ग के मध्य योजक कड़ी समझा...

    Text Solution

    |

  12. एकिडना क्यों सरीसृप एव स्तनधारी वर्गो के मद्य योजक कड़ी मानी जाती है?

    Text Solution

    |

  13. समजातता की परिभाषा दोजिए। यह किस प्रकार समवृत्तिता से भिन्न है? इसका ज...

    Text Solution

    |

  14. किन्हीं दो संयोजक कड़ी वाले जन्तुओं के नाम लिखिए। ये किस संघ से सम्बन्...

    Text Solution

    |

  15. वंशागत तथा उपार्जित लक्षणों में अंतर बताइए तथा प्रत्येक का एक उदाहरण द...

    Text Solution

    |

  16. विभिन्नता से आप क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  17. लैमार्कवाद तथा डार्विनवाद की तुलना कीजिए।

    Text Solution

    |

  18. शैवाल और कवकों में चार अन्तर लिखिए।

    Text Solution

    |

  19. वंशागति तथा आनुवंशिकी में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  20. जावा कपि मानव तथा क्रोमेगनं मानव की तुलना कीजिय ।

    Text Solution

    |