Home
Class 12
BIOLOGY
पादप प्रजनन में भाग लेने वाले विभिन्न चर...

पादप प्रजनन में भाग लेने वाले विभिन्न चरणों का संक्षेप में वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पादप प्रजनन (Plant Breeding)- पादप प्रजनन कार्यक्रम अत्यन्त सुव्यवस्थित रूप से पूरे विश्व के सरकारी संस्थानों तथा व्यापारिक संस्थानों द्वारा चलाए जाते हैं। फसल की एक नई आनुवंशिक नस्ल के प्रजनन में निम्नलिखित मुख्य चरण . होते हैं
(क) परिवर्तनशीलता का संग्रहण (Collection of Variability)-किसी भी प्रजनन कार्यक्रम का मूलाधार आनुवंशिक परिवर्तनशीलता है। बहुत-सी फसलों में यह गुण उन्हें अपनी पूर्ववर्ती आनुवंशिक .जंगली प्रजातियों से प्राप्त होता है। किसी फसल में पाए जाने वाले सभी जीन्स के विविध एलील (alleles) के समस्त संग्रहण (पादप बीजों के रूप में) को उसका जननद्रव्य (जर्मप्लाज्म) संग्रहण कहते हैं।
(ख) जनकों का मूल्यांकन तथा चयन (Evaluation and Selection of Parents)-पादपों को उनके लक्षणों के वांछनीय संयोजन के साथ अभिनिर्धारित किए जाने के लिए जननद्रव्य (जर्मप्लाज़्म) को मूल्यांकित किया जाता है। चयन किए गए पादपों की संख्या वृद्धि कर उनका प्रयोग संकरण की प्रक्रिया में किया जाता है। इस प्रकार वांछनीय एवं शुद्ध वंशक्रम तैयार कर लिया जाता है।
(ग) चयनित जनकों के मध्य संकरण (Cross Hybridization among. the Selected Parents)-वांछित , लक्षणों को बहुधा दों भिन्न जनकों से प्राप्त कर संयोजित किया जाता है। यह संकरण (hybridization) द्वारा सम्भव है कि जनकों के संकरण से वांछित आनुवंशिक लक्षणों का संगम एक पौधे में हो सके। इस प्रक्रिया में विपुंसन (emasculation) व बोरा वस्त्रावरण बैगिंग (bagging) तकनीक की मदद ली जाती हैं जैसे उच्च प्रोटीन गुणवत्ता वाले जनक तथा रोग प्रतिरोधक जनक के संयोजन से वांछित (उच्च प्रोटीन-गुणवत्ता एवं रोग प्रतिरोधक) आनुवंशिक लक्षणों वाला पौधा प्राप्त किया जा सकता है।
(घ) श्रेष्ठ पुनर्योगज का चयन तथा परीक्षण (Selection and Testing of Super Recombinant)-प्रजनन उद्देश्य को प्राप्त करने में चयन की यह प्रक्रिया अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है। इसके अन्तर्गत संकरों (hybrids) की संतति से ऐसे पादपों का चयन किया जाता है जिनमें वांछित लक्षण संयोजित हों। स्वपरागण द्वारा शुद्ध लक्षणों को प्राप्त किया जाता है।
(ङ) नए कंषणों का परीक्षण, निर्मुक्त होना तथा व्यापारीकरण (Testing, Release and commercialization of New Cultivars) नए चयनित वंशक्रम को उनके उत्पादन तथा अन्य गणवत्ता, रोग प्रतिरोधकता आदि गुणों के आधार पर मूल्यांकित किया जाता है। मूल्यांकित पौधों को अनुसन्धान वाले खेतों में जहाँ उपयुक्त उर्वरक, सिंचाई तथा अन्य शस्य प्रबन्धन उपलब्ध हों, वहाँ उगाया जाता है तथा उसमें उपर्युक्त गुणों का मूल्यांकन किया जाता है। इसके पश्चात् चयनित पादपों के बीजों को मानक संख्या द्वारा प्रमाणीकृत करने के बाद व्यापारिक स्तर पर उगाने के लिए निर्गत कर दिया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्य नीति

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Q Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|18 Videos
  • खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्य नीति

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Q Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • जनन स्वास्थ्य

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
CHITRA PUBLICATION-खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्य नीति -अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. पादप प्रजनन में भाग लेने वाले विभिन्न चरणों का संक्षेप में वर्णन कीजिए...

    Text Solution

    |

  2. आनुवंशिक रूप से भिन्न जातियों में निषेचन क्रिया कहलाती है

    Text Solution

    |

  3. वह क्रिया जिसके द्वारा उन्नत किस्मों को प्राप्त करने का प्रयत्न किया ज...

    Text Solution

    |

  4. एकल कोशिका प्रोटीन प्राप्त होती है

    Text Solution

    |

  5. जैव प्रबलता का उदाहरण है

    Text Solution

    |

  6. शरबती सोनारा तथा सोनालिका एक उन्नत किस्म हैः

    Text Solution

    |

  7. गोल्डन राइस एक आनुवंशिक रूपान्तरित फसल (GM Crop) कहलाती है, इसमें इवनि...

    Text Solution

    |

  8. मधुमक्खी समूह में सबसे अधिक कार्य के लिए विकसित सदस्य है

    Text Solution

    |

  9. मधुमक्खी पुष्यों से परागकण एकत्र करते समय कुछ समय के लिए रखती है

    Text Solution

    |

  10. केंचुऐ में नई कोर्ड की उत्पत्ति होती है

    Text Solution

    |

  11. फल किस भाग से बनता है?

    Text Solution

    |

  12. मधुमक्खी पालन कहलाता है

    Text Solution

    |

  13. रेशम कीट पालन कहलाता है

    Text Solution

    |

  14. रेशम कीट की किस अवस्था से रेशम प्राप्त किया जाता है-.

    Text Solution

    |

  15. मस्तिष्क को बाह्य आघातों से सुरक्षा प्रदान करने वाले द्रव को क्या कहते...

    Text Solution

    |

  16. भारत का प्रथम रॉकेट था -

    Text Solution

    |

  17. हरे रंग का आलू किसके कारण आविषालु होता है

    Text Solution

    |

  18. कार्बनिक कृषि में निम्नलिखित में से किस एक का उपयोग नहीं किया जाता है

    Text Solution

    |

  19. ऊनी कपड़ों को कीड़ों से बचाने के लिए काम में लेते हैं

    Text Solution

    |

  20. यदि किसी पौधे में दूसरी एक या अधिक जीन का प्रवेश करा दिया जाए तो पौधा ...

    Text Solution

    |

  21. भ्रूण संवर्धन सर्वप्रथम किया

    Text Solution

    |