Home
Class 12
BIOLOGY
प्राणी कोशा संवर्धन तकनीक का प्रयोग किसक...

प्राणी कोशा संवर्धन तकनीक का प्रयोग किसके उत्पादन के लिए सर्वाधिक किया जाता है-

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ऊतक संवर्धन तकनीक का महत्त्व
(Importance of Tissue Culture Technique)
ऊतक संवर्धन के महत्त्व को हम निम्नलिखित तीन समूहों में बाँट सकते हैं
1. अगुणित पादप (Haploid plants)-(i) उच्च पादपों में उपयुक्त उत्परिवर्तनों को ज्ञात करके उन्हें पृथक् करना अत्यन्त कठिन होता है, क्योंकि अप्रभावी गुण होने के कारण यह प्रभावी गुणों की उपस्थिति में पृथक् नहीं किया जा सकता, परन्तु अगुणित पादपों (haploid plants) में उत्पन्न उत्परिवर्तनों को सुगमता से पहचान सकते हैं। उपयुक्त उत्परिवर्तन वाले अगुणित पादपों को चुनकर उनसे उपयुक्त द्विगुणित पौधे प्राप्त कर सकते हैं।
(ii) अगुणित पादप कोशिकाओं पर नए वैज्ञानिक अनुसन्धान किए जा सकते हैं।
(iii) संकर ओज (hybrid vigour) सहित उन्नत फसल प्रजातियाँ प्राप्त करने में अनेक वर्ष लग जाते हैं। अगुणित पादपों से कॉल्चिसीन की सहायता से द्विगुणित समयुग्मजी पौधे सुगमता प्राप्त किए जा सकते हैं।
2. भ्रूण संवर्धन (Embryo culture)-(i) अधिकांश फलदार वृक्षों में बीजों की सुप्तावस्था के कारण इनका प्रजनन करने का समय बहुत लम्बा होता है। पोषक माध्यम मैं भ्रूणों की वृद्धि करके इस समय को कम किया जा सकता है जैसे मेलस प्रजाति के सेब के पादप से 5.महीने से भी कम समय में 1 मीटर लम्बा नवोद्भिद् (seedlings) प्राप्त किया जा सकते है, जबकि मृदा में रोपित बीजों को अंकुरण के लिए ही लगभग 9 माह लग जाते हैं।
(ii) कुछ नारियल फलों में तरल भ्रूणपोष के स्थान पर मुलायम, ठोस, वसायुक्त ऊतक विकसित हो जाता है, ऐसे नारियल फल .मकापुनो. कहलाते हैं। ये बहुत कम पाए जाने के कारण बहुत महंगे होते हैं। इनको भ्रूण संवर्धन द्वारा सुगमता से प्राप्त किया जा सकता है, इन्हें बीजों से प्राप्त करना कठिन है।
(iii) भ्रूण संवर्धन द्वारा बीज़ जीवनक्षम जाँच सुगमता से की जा सकती है।
(iv) भ्रूण संवर्धन द्वारा पूर्व विकसित संकर (hybrid) पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं।
3. फसल सुधार (Crop improvement)-(i) कृषि, उद्यान और वानिकी में बहुमूल्य पौधों के अधिकाधिक गुणन (multiplication) को लघु प्रवर्धन या सूक्ष्म प्रवर्धन कहते हैं। ऊतक संवर्धन द्वारा असंख्य क्लोन वर्षभर प्राप्त किए जा सकते हैं। इस तकनीक का इलायची, गुलदाउदी, आलू आदि में व्यावसायिक उपयोग किया जाता है।
(ii) रोगरहित पादप अन प्ररोह के मैरिस्टेम की कोशिकाओं के ऊतक संवर्धन द्वारा प्राप्त किए जा सकते हैं। जिरेनियम, डहेलिया, स्ट्राबेरी, शकरकन्द, गन्ना तथा अन्य अलंकृत पौधों में इस तकनीक का प्रयोग करके स्वस्थ विषाणुरहित पौधे प्राप्त कर सकते हैं।
(iii) ऊतक संवर्धन द्वारा तापमान सहनशील, कवक प्रतिरोधी, रोगरोधी क्षमता वाले विभेद प्राप्त किए जा सकते हैं।
(iv) पादप प्रजनन में भ्रूण मृत्यु दर और बीज क्षय के कारण अन्तर्जातीय संकरण विफल हो जाते हैं। ऐसे उदाहरणों में तरुण संकर भ्रूण को पौधे से पृथक् करके और उसका संवर्धन करके भ्रूण को नष्ट होने से बचाया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्य नीति

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I)) |20 Videos
  • खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्य नीति

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II)) |23 Videos
  • खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्य नीति

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT ZONE (NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Q Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर) (लघु उत्तरीय प्रश्न)|3 Videos
  • जनन स्वास्थ्य

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
CHITRA PUBLICATION-खाद्य उत्पादन में वृद्धि की कार्य नीति -अन्य महत्त्वपूर्ण (प्रश्नोत्तर) (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. नस्ल शब्द का क्या अर्थ है ? पशु प्रजनन के क्या उद्देश्य है ?

    Text Solution

    |

  2. बाह्य संकरण से क्या समझते है ?

    Text Solution

    |

  3. पादपों में अलैंगिक जनन विधियों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए ।

    Text Solution

    |

  4. प्राणी कोशा संवर्धन तकनीक का प्रयोग किसके उत्पादन के लिए सर्वाधिक किया...

    Text Solution

    |

  5. रेशम कीट के जीवन चक्र की विभिन्‍न अवस्थाओं के नाम लिखिए। |

    Text Solution

    |

  6. मधुमक्खी पालन से आप क्या समझते हैं? मधुमक्खी के जीवन-चक्र का सचित्र वर...

    Text Solution

    |

  7. वैक्सीन उत्पादन पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  8. मधुमक्खी की दो प्रजातियों के जन्तु वैज्ञानिक नामं लिखिए। मधुमक्खी के ज...

    Text Solution

    |

  9. मधु वाटिकाएँ क्या है? मधुमक्खी के जीवन-चक्र का सचित्र वर्णन कीजिए। इनक...

    Text Solution

    |

  10. मानव हेतु किन्हीं दो लाभदायक कीटों का प्राणि - वैज्ञानिक नाम लिखिए तथा...

    Text Solution

    |

  11. आर्थिक महत्त्व के कीटों की एक सूची बनाइए। इनमें से किसी एक द्वारा उत्प...

    Text Solution

    |

  12. दो लाभदायक कीटों के वैज्ञानिक नाम तथा उनके उत्पाद कां मानव कल्याण में ...

    Text Solution

    |

  13. जीनोम पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  14. जैव गैस क्या होती है? इसको कैसे प्राप्त किया जाता है?

    Text Solution

    |