Home
Class 12
BIOLOGY
आनुवंशिक रूपान्तरित फसलों के उत्पादन के ...

आनुवंशिक रूपान्तरित फसलों के उत्पादन के लाभ व हानि का तुलनात्मक विभेद कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(1) इस प्रकार की फसलें पीड़क प्रतिरोधी होती हैं। जैसे-Bt फसलें।
(2) इस प्रकार की फसलों में पौधों द्वारा खनिज उपयोग क्षमता में वृद्धि होती है।
(3) इस प्रकार की फसलें अजैव प्रतिबलों (abiotic stresses) जैसे ठण्डा, सूखा, लवण, ताप आदि के प्रति अधिक सहिष्णु (tolerant) होती हैं।
(4) इस प्रकार की खाद्य फसलों के पोषणिक स्तर (nutritional value) में वृद्धि होती है, जैसे—विटामिन-ए समृद्ध धाना
(5) रासायनिक पीड़कनाशकों पर कम निर्भरता अतः पर्यावरण प्रदूषण रोकने में योगदान।
(6) इस प्रकार की फसलें कटाई पश्चात् होने वाले नुकसानों को कम करने में सहायक होती हैं। जैसे Flavor saver टमाटर जिसको शेल्फ वेल्यू अधिक है।
(7) ऐसे पौधों के निर्माण में सहायक हैं जिनसे वैकल्पिक संसाधनों के रूप में उद्योगों में वसा, ईंधन, भेषजीय पदार्थों (pharmaceuticals) की आपूर्ति की जाती है।
आनुवंशिक रूपान्तरित फसलों के उत्पादन से हानि
(1) इस प्रकार की फसलों में वांछित जीन के साथ कोई अन्य जीन जैसे एण्टीबायोटिक प्रतिरोधी जीन आदि होता है जो एलर्जी उत्पन्न कर सकती है।
(2) इस विधि द्वारा उत्पादित कुछ फसलों में बीज पैदा करने की क्षमता नहीं होती जिससे किसान को प्रत्येक बार नए वीज खरीदने होते हैं। बीज महँगे भी होते हैं।
(3) आनुवंशिक रूपान्तरित फसलों के पर्यावरण व मनुष्य पर दीर्घकालिक प्रभाव क्या होंगे इसका अध्ययन नहीं हुआ है अतः यह कुछ समस्या उत्पन्न कर सकता है। मनुष्य की आंत के लाभदायक जीवाणु भी विपरीत रूप से प्रभावित हो सकते हैं।
(4) वैज्ञानिकों व व्यक्तियों का एक वर्ग यह मानता है कि मनुष्य का प्रकृति के कार्यों में दखल नैतिक रूप से उचित नहीं।
(5) फसलों में आनुवंशिक बदलाव से उस फसल पर निर्भर रहने वाले जीवधारियों पर प्रतिकूल प्रभाव हो सकता है।
(6) इनका कोई जीन परागकणों के माध्यम से लाभदायक कीटों जैसे मधुमक्खी में पहुँचकर विपरीत प्रभाव उत्पन्न कर सकता है। इस प्रकार की फसलों के उत्पादन से यह सम्भावना है कि कीट एवं पीड़क इस प्रकार की फसलों के प्रति प्रतिरोधी हो जाएँ और फिर उपयोग के लिए नए पीड़कनाशी एवं कीटनाशियों की आवश्यकता होगी।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|8 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|6 Videos
  • जीवों में जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|17 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी- सिद्धान्त व प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|14 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. आनुवंशिक रूपान्तरित फसलों के उत्पादन के लाभ व हानि का तुलनात्मक विभेद ...

    Text Solution

    |

  2. जेनेटिकली इंजीनियर्ड जीवाणु का उपयोग व्यापारिक स्तर पर किसके उत्पादन ह...

    Text Solution

    |

  3. बायोपाइरेसी का सम्बन्ध है

    Text Solution

    |

  4. आनुवंशिक इंजीनियरिंग का उपयोग होता है

    Text Solution

    |

  5. आनुवंशिक इंजीनियरिंग द्वारा परिवर्तित जन्तु, पादप अथवा सूक्ष्मजीवी कोश...

    Text Solution

    |

  6. ट्रांसजीनिक पादप उत्पन्न होते हैं

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित में से किस जैव-प्रौद्योगिकी विधि द्वारा व्यापक स्तर पर उत्प...

    Text Solution

    |

  8. ट्रांसजेनिक जन्तुओं को विकसित करने का उद्देश्य है

    Text Solution

    |

  9. बीटी (Bt) आविष के रवे कुछ जीवाणुओं द्वारा बनाए जाते हैं, लेकिन जीवाणु ...

    Text Solution

    |

  10. शोर प्रदूषण को नियन्त्रित करने का उपाय है

    Text Solution

    |

  11. जैव पीड़कनाशक हैं

    Text Solution

    |

  12. जिनी अभियान्त्रिकी से प्राप्त होता है

    Text Solution

    |

  13. किस पदार्थ का संश्लेषण जीनी अभियान्त्रिकी द्वारा औद्योगिक स्तर पर किया...

    Text Solution

    |

  14. बीटी कपास है

    Text Solution

    |

  15. रुधिर के थक्के को गलाने के लिए आनुवंशिक इंजीनियरिंग द्वारा रूपान्तरित ...

    Text Solution

    |