Home
Class 12
BIOLOGY
जीन चिकित्सा क्या है? एडीनोसीन डिएमीनेज ...

जीन चिकित्सा क्या है? एडीनोसीन डिएमीनेज (ए०डी०ए०) की कमी का उदाहरण देते हुए इसका सचित्र वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सामान्य कार्यशील जीन को रोगी की कोशिकाओं में प्रविष्ट कराके आनुवंशिक रोगों का उपचार करना जीन थेरेपी कहलाता है। जीन चिकित्सा (gene therapy) द्वारा किसी बच्चे या भ्रूण में चिह्नित किए गए जीन दोषों का सुधार किया जाता है। उसमें रोग के उपचार हेतु जीन्स को व्यक्ति की कोशिकाओं या ऊतकों में प्रवेश कराया जाता है। इस विधि में आनुवंशिक दोष वाली कोशिकाओं के उपचार हेतु सामान्य जीन को व्यक्ति या भ्रूण में स्थानान्तरित करते है जो निष्क्रिय जीन की क्षतिपूर्ति कर . उसके कार्यों को सम्पन्न करते हैं।
जीन चिकित्सा का पहला प्रयोग सन् 1990 में एक चार वर्षीय लड़की में एडीनोसीन डिएमीनेज (adenosine deaminase) की कमी को दूर करने के लिए किया गया था। यह एन्जाइम प्रतिरक्षा तन्त्र के कार्य के लिए अति आवश्यक होता है। उपर्युक्त समस्या, एन्जाइम एडीनोसीन डिएमीनेज के लिए जिम्मेदार जीन के लोप के कारण होती है इस रोग को SCID (Severe Combined Immuno Deficiency) कहा जाता है। कुछ बच्चों में .ए०डी०ए०. की कमी का उपचार अस्थि मज्जा के प्रत्यारोपण से होता है। जीन चिकित्सा में सर्वप्रथम रोगी के रुधिर से लसीकाणु को निकालकर शरीर से बाहर संवर्धन किया जाता है। इन कोशिकाओं में सामान्य ADA कोडित करने वाले कॉपी डी०एन०ए० (eDNA) को एक रिट्रोवाइरस की सहायता से स्थापित कर दिया जाता है। इन दुरुस्त की गयी कोशिकाओं को रोगी के शरीर में वापस पहुंचा दिया जाता है। इन कोशिकाओं की जीवन अवधि लम्बी नहीं होती। इसलिए आनुवंशिक निर्मित लसीकाणुओं को समय-समय पर रोगी के शरीर से अलग करने की आवश्यकता होती है। यदि मज्जा कोशिकाओं से विलगित ADA जीन को प्रारम्भिक भ्रूणीय अवस्था की कोशिकाओं में प्रवेश करा दिया जाए तो रोग का स्थायी उपचार हो सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|8 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|6 Videos
  • जीवों में जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|17 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी- सिद्धान्त व प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|14 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. जीन चिकित्सा क्या है? एडीनोसीन डिएमीनेज (ए०डी०ए०) की कमी का उदाहरण देत...

    Text Solution

    |

  2. जेनेटिकली इंजीनियर्ड जीवाणु का उपयोग व्यापारिक स्तर पर किसके उत्पादन ह...

    Text Solution

    |

  3. बायोपाइरेसी का सम्बन्ध है

    Text Solution

    |

  4. आनुवंशिक इंजीनियरिंग का उपयोग होता है

    Text Solution

    |

  5. आनुवंशिक इंजीनियरिंग द्वारा परिवर्तित जन्तु, पादप अथवा सूक्ष्मजीवी कोश...

    Text Solution

    |

  6. ट्रांसजीनिक पादप उत्पन्न होते हैं

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित में से किस जैव-प्रौद्योगिकी विधि द्वारा व्यापक स्तर पर उत्प...

    Text Solution

    |

  8. ट्रांसजेनिक जन्तुओं को विकसित करने का उद्देश्य है

    Text Solution

    |

  9. बीटी (Bt) आविष के रवे कुछ जीवाणुओं द्वारा बनाए जाते हैं, लेकिन जीवाणु ...

    Text Solution

    |

  10. शोर प्रदूषण को नियन्त्रित करने का उपाय है

    Text Solution

    |

  11. जैव पीड़कनाशक हैं

    Text Solution

    |

  12. जिनी अभियान्त्रिकी से प्राप्त होता है

    Text Solution

    |

  13. किस पदार्थ का संश्लेषण जीनी अभियान्त्रिकी द्वारा औद्योगिक स्तर पर किया...

    Text Solution

    |

  14. बीटी कपास है

    Text Solution

    |

  15. रुधिर के थक्के को गलाने के लिए आनुवंशिक इंजीनियरिंग द्वारा रूपान्तरित ...

    Text Solution

    |