Home
Class 12
BIOLOGY
जीन चिकित्सा क्या है? यह एन्जाइम चिकित्स...

जीन चिकित्सा क्या है? यह एन्जाइम चिकित्सा से किस प्रकार भिन्न है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीन चिकित्सा (Gene therapy)-मनुष्य अनेक आनुवंशिक रोगों से पीड़ित होता, है, जिनका चिकित्सा विज्ञान में उपचार नहीं है। आनुवंशिक इंजीनियरिंग द्वारा इनका उपचार सम्भव है। जीन चिकित्सा के अन्तर्गत रोगकारक जीन को सामान्य जीन द्वारा प्रतिस्थापित किया जाता है। इस तकनीक में सामान्य जीन को व्यक्ति की किसी वियुक्त कोशिका (isolated cell) अथवा भ्रूण में स्थानान्तरित किया जाता है। सामान्य जीन को विशिष्ट क्लोन जीन से प्रतिस्थापित किया जाता है। इस प्रक्रिया को जीन चिकित्सा या जीन सर्जरी कहते हैं।
जीन चिकित्सा का प्रयोग सर्वप्रथम 1990 में एडीनोसीन डीऐमीनेज एन्जाइम की कमी से पीड़ित.चार वर्षीय लड़की में किया गया। यह एन्जाइम प्रतिरक्षा तन्त्र के लिए आवश्यक होता है। इस एन्जाइम की कमी के कारण T-लिम्फोसाइट्स निष्क्रिय हों जाती हैं। इसके कारण इस रोग से ग्रसित व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता समाप्त हो जाती है। इस रोग को गम्भीर संयुक्त प्रतिरक्षा न्यूनता (SCID) कहते हैं।
इस रोग का उपचार एन्जाइम प्रतिस्थापन चिकित्सा (enzyme replacement therapy) अथवा अस्थिमज्जा प्रतिरोपण (bone,marrow transplant) द्वारा किया जाता है परन्तु इन विधियों से रोग का स्थायी उपचार नहीं होता।
रोग का स्थायी उपचार जीन चिकित्सा द्वारा किया जाता है। आनुवंशिक इंजीनियरिंग पर आधारित प्रक्रिया में रोगी के रुधिर के लिम्फोसाइट्स का कृत्रिम संवर्धन किया जाता है। रिट्रोवायरस को वाहक के रूप में उपयोग करके स्वस्थ ADA जीन (C-DNA) लिम्फोसाइट में निवेशित की जाती है। C-DNA (ADA जीन) युक्त लिम्फोसाइट्स को रोगी के शरीर में इन्जेक्शन द्वारा पहुंचाया जाया है। लिम्फोसाइंस की जीवन-अवधि सौमित होने के कारण रोगी को ADA जीन युक्त लिम्फोसाइट्स बार-बार देनी होती है। अस्थिमज्जा की रूपान्तरित कोशिकाओं को भ्रूण की युवा अवस्था में प्रतिस्थापित करके इसका स्थायी समाधान प्राप्त किया जा सकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|21 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|14 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type -I)|22 Videos
  • जीवों में जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|17 Videos
  • जैव प्रौद्योगिकी- सिद्धान्त व प्रक्रम

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न )|14 Videos
CHITRA PUBLICATION-जैव प्रौद्योगिकी एवं उसके उपयोग -अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न Type -II)
  1. जैव तकनीकी के उत्पाद हैं

    Text Solution

    |

  2. जैव प्रौद्योगिकी का उपयोग अपने देश की किन-किन समस्याओं के समाधान हेतु ...

    Text Solution

    |

  3. जैव प्रौद्योगिकी क्या है? मानव चिकित्सा क्षेत्र (मानव स्वास्थ्य के क्ष...

    Text Solution

    |

  4. जैव-प्रौद्योगिकी के बारे में आप क्या जानते हैं? जैव-प्रौद्योगिकी के मा...

    Text Solution

    |

  5. जैव तकनीक की परिभाषा लिखिए। औषधि निर्माण में जैव तकनीक के उपयोग बताइए।

    Text Solution

    |

  6. महासागरों से ऊर्जा प्राप्त करने की दो विधियाँ लिखिए |

    Text Solution

    |

  7. जैव प्रौद्योगिकी के दो विवेचनात्मक अनुसंधान क्षेत्र बताइये।

    Text Solution

    |

  8. बायोपाइरेसी पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  9. जन्मपूर्व निदान तकनीक पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  10. ऐम्नियोसेन्टेसिस पर टिप्पणी कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. पारजीनी जन्तु क्या हैं? पारजीनी जन्तुओं के उत्पादन की एक मुख्य विधि का...

    Text Solution

    |

  12. ट्रान्सजीनिक जन्तु किसे कहते हैं? ट्रान्सजीनिक जन्तु उत्पादन की दो महत...

    Text Solution

    |

  13. जीन चिकित्सा क्या है? यह एन्जाइम चिकित्सा से किस प्रकार भिन्न है?

    Text Solution

    |

  14. जीन थेरेपी और एन्जाइम थेरेपी को उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  15. जीन थेरेपी पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  16. जीन चिकित्सा से अपका क्या अभिप्राय है? गम्भीर संयुक्त प्रतिरक्षा न्यून...

    Text Solution

    |