Home
Class 12
BIOLOGY
उन गुणों को बताइए-जो व्यष्टियों में तो न...

उन गुणों को बताइए-जो व्यष्टियों में तो नहीं पर समष्टियों में होते हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

समष्टि (population) में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो व्यष्टि (individual) में नहीं पाए जाते। जैसे जन्मदर, मृत्यु दर, लिंग अनुपात, आयु संरचना-आयु पिरामिड व समष्टि आकार। व्यष्टि जन्म लेता. है, इसकी मृत्यु होती है, लेकिन समष्टि की जन्म दर (natality) और मृत्यु दर (mortality) होती है। समष्टि में इन दरों को क्रमशः प्रति व्यष्टि जन्म दर और मृत्यु दर कहते हैं। जन्म और मृत्यु दर को समष्टि के सदस्यों के सम्बन्धों में संख्या में वृद्धि या हास (increase or decrease) के रूप में प्रकट किया जाता है जैसे किसी तालाब में गत वर्ष जल लिली के 20 पौधे थे और इस वर्ष जनन द्वारा 8 नए पौधे और बन जाते हैं तो वर्तमान में समष्टि 28 हो जाती है तो हम जनन दर की गणना 8/20 = 0.4 संतति प्रति जल लिली की दर से करते हैं। अगर प्रयोगशाला समष्टि में 50 फलमक्खियों में से 5 व्यष्टि किसी विशेष अन्तराल (जैसे-एक सप्ताह) में नष्ट हो जाती हैं तो इस अन्तराल में समष्टि में मृत्यु दर `5/50` = 0.1 व्यष्टि प्रति फलमक्खी प्रति सप्ताह कहलाएगी।
समष्टि की दूसरी विशेषता लिंग अनुपात अर्थात् नर एवं मादा का अनुपात है। सामान्यतया समष्टि में यह अनुपात 50 : 50 होता है, लेकिन इसमें भिन्नता भी हो सकती है। मनुष्य में लिंग अनुपात को 1000 पुरुषों पर स्त्रियों की संख्या के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है। जीव स्वयं केवल नर या मादा होता है।
निर्धारित समय में समष्टि भिन्न आयु वाले व्यष्टियों से मिलकर बनती है। यदि समष्टि के सदस्यों की आयु वितरण को आलेखित (plotted) किया जाए तो इससे बनने वाली संरचना आयु पिरामिड (age pyramid) कहलाती है। पिरामिड का आकार समष्टि की स्थिति को प्रतिबिम्बित करता है (i) क्या यह बढ़ रहा है, (ii) स्थिर है या (iii) घट रहा है। जीव में यह गुण नहीं होता।
समष्टि का आकार आवास में उसकी स्थिति को स्पष्ट करता है। यह सजातीय, अन्तर्जातीय प्रतिस्पर्धा, पीड़कनाशी, वातावरणीय कारकों आदि से प्रभावित होता है। इसे तकनीकी भाषा में समष्टि घनत्व से स्पष्ट करते हैं। समष्टि घनत्व का आकलन विभिन्न प्रकार से किया जाता है।
किसी जाति के लिए समष्टि घनत्व-(आकार) निश्चित नहीं होता। यह समय-समय पर बदलता रहता है। इसका कारण भोजन की मात्रा, परिस्थितियों में अन्तर, परभक्षण आदि होते हैं। समष्टि की वृद्धि चार कारकों पर निर्भर करती है जिनमें जन्म दर । (natality) और आप्रवासन (immigration) समष्टि में वृद्धि करते हैं, जबकि मृत्यु दर (death rate-mortality) तथा उत्प्रांवसन (emigration) इसे घटाते हैं। यदि आरम्भिक समष्टि No है, Nt एक समय अन्तराल है तथा t बाद की समष्टि है तो
Nt = No + (B + I) - (D + E)
= No + B + I - D - E
समीकरण से स्पष्ट है कि जन्म लेने वाले .B. संख्या `+` अप्रवासी .I. की संख्या (B + I) मरने वालों की संख्या .D. + उत्प्रवासी .E. की संख्या से अधिक है तो समष्टि घनत्व बढ़ जाएगा अन्यथा घट जाएगा।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव और समष्टियाँ

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|10 Videos
  • जीव और समष्टियाँ

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|5 Videos
  • जनन स्वास्थ्य

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
  • जीवों में जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|17 Videos
CHITRA PUBLICATION-जीव और समष्टियाँ-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)
  1. उन गुणों को बताइए-जो व्यष्टियों में तो नहीं पर समष्टियों में होते हैं।

    Text Solution

    |

  2. लकड़ी पर उगने वाले कवक कहलाते हैं:

    Text Solution

    |

  3. पादपों में जल का परिवहन होता है

    Text Solution

    |

  4. वेलामेन ऊतक पाया जाता है

    Text Solution

    |

  5. पारितंत्र (इकोलॉजी ) शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था ?

    Text Solution

    |

  6. मृदा से सम्बन्धित विज्ञान को कहते हैं

    Text Solution

    |

  7. पौधे मृदा से अवशोषित करते हैं

    Text Solution

    |

  8. चिकनी मिट्टी के कणों का व्यास होता है

    Text Solution

    |

  9. समुद्र के किनारे उगने वाले पादप कहलाते हैं

    Text Solution

    |

  10. भारत में शीतोष्ण सदाबहार वनस्पतियाँ मिलती हैं

    Text Solution

    |

  11. अत्यधिक चारण का परिणाम होता है

    Text Solution

    |

  12. जलपोतों के समूह को क्या कहते हैं?

    Text Solution

    |

  13. पारिस्थितिक तंत्र का महत्व है

    Text Solution

    |