Home
Class 12
BIOLOGY
जनसंख्या को कौन से कारक प्रभावित करते है...

जनसंख्या को कौन से कारक प्रभावित करते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परभक्षण (Predation)-एक जन्तु दूसरे जन्तु को मारकर खा जाता है। खाने वाला जन्तु शिकारी या परभक्षी (predator) होता है और जिसे खाया जाता है अथवा जिसका शिकार किया जाता है, शिकार (prey) कहलाता है। इसमें शिकारी को लाभ होता है और शिकार को हानि। समष्टि की पारिस्थितिकी के लिए शिकार और शिकारी का सम्बन्ध अति महत्त्वपूर्ण होता है। शिकारी या परभक्षी शिकार की संख्या को नियन्त्रित रखता है और शिकार परभक्षी की संख्या को प्रभावित करता है। परभक्षी की संख्या बढ़ने पर शिकार की संख्या कम हो जाती है। शिकार की संख्या में कमी आ जाने पर परभक्षी भूख के कारण मर जाते हैं या वह अन्य स्थान को चले जाते हैं। इसके फलस्वरूप शिकार की संख्या में पुनः वृद्धि होने लगती है। यह क्रम निरन्तर चलता रहता है।
पौधों में प्रतिरक्षा साधन (Defence Mechanism in Plants)-पौधे परभक्षण (शाकाहारी जन्तु द्वारा पौधों की पत्तियाँ, फल, बीज आदि का भक्षण) को कम करने के लिए अनेक यान्त्रिक एवं रासायनिक युक्तियों का प्रयोग करते हैं।
कैक्टस (Opuntia), गुलाब, बोगेनवीलिया आदि के काँटे परभक्षण को हतोत्साहित करने का काम करते हैं। काँटे तने या पत्तियों के रूपान्तरण होते हैं। कुछ पौधों में विभिन्न रसायनों का उत्पादन होता है। ये पदार्थ प्रथम उपापचयी पदार्थों के सह-उत्पाद (by-products) होते हैं। ये पदार्थ उत्सर्गी नहीं होते। ये शाकाहारीरोधी घटकों के रूप में पारिस्थितिकीय भूमिका का निर्वहन दालचीनी, लौंग में फिनाइल प्रोपेन्स (phenyl propanes), तम्बाकू में निकोटीन, पोस्त में मार्फीन, चाय में कैफीन आदि ऐल्केलॉइड्स पाए जाते हैं। ये यौगिक़ जन्तु के उपापचय में हस्तक्षेप करते हैं।
परभक्षण को प्रभावित करने वाले कारक (Factors Affecting Predation)- परभक्षण को अनेक कारक प्रभावित करते हैं, जैसे-
(i) परभक्षी का आकार, भूख, शिकार करने की क्षमता आदि।
(ii) शिकार (prey) का आकार, दृष्टि, परभक्षी से बचने की योग्यता।
(iii) वातावरण-सामान्यतया दृश्यता (visibility) परभक्षण को प्रभावित करती है। शिकार प्रजाति .A. तथा परभक्षी प्रजाति .B. की भक्षण क्षमता फोरेज अनुपात (Forage ratio) कहलाता है।
फोरेज अनुपात = `(".A. की प्रतिशत मात्रा B के भोजन में")/(".A. की वातावरण में प्रतिशत मात्रा")`
फोरेज अनुपात एक (1) होने का तात्पर्य है कि शिकार जाति का उसके वातावरण में उपस्थित प्रतिशत के अनुकूल ही परभक्षण हुआ है।
(iv) भूख तथा उपलब्ध खाद्य पदार्थ शिकार के चयन के लिए एक महत्त्वपूर्ण कारक हैI खांद्य पदार्थ का चयन भूख की अवस्था के व्युत्क्रमानुपाती होता है। भूख न होने पर परभक्षी शिकार नहीं करता।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव और समष्टियाँ

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-I))|25 Videos
  • जीव और समष्टियाँ

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न (Type-II))|21 Videos
  • जीव और समष्टियाँ

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT जीव विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Biology Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्न एवं उनके उत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|15 Videos
  • जनन स्वास्थ्य

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|12 Videos
  • जीवों में जनन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (बहुविकल्पीय प्रश्न)|17 Videos
CHITRA PUBLICATION-जीव और समष्टियाँ-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)
  1. उन ऊतकों के नाम लिखिए जो अपनी विभाजन की क्षमता खो चुके हैं।

    Text Solution

    |

  2. मृदा परिच्छेदिका को प्रभावित करने वाले जलवायवी (जलवायु सम्बन्धी) कारको...

    Text Solution

    |

  3. मृदा परिच्छेदिका को प्रभावित करने वाले जलवायवी (जलवायु सम्बन्धी) कारको...

    Text Solution

    |

  4. अग्‍नि शैवाल क्या हैं? इनके लक्षण लिखिए।

    Text Solution

    |

  5. भारत में जैव प्रौद्योगिकी के विकास पर लेख लिखिए।

    Text Solution

    |

  6. प्रकृति में विभिन्न पौधों तथा जन्तुओं के मध्य मिलने वाले पारस्परिक सम्...

    Text Solution

    |

  7. तंत्रिका सन्धि स्थल के अर्थ और कार्य पर प्रकाश डालिए।

    Text Solution

    |

  8. आवृतबीजी पौधो में लैंगिक जनन पर विस्तृत टिप्पणी कीजिए

    Text Solution

    |

  9. संकर पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  10. प्रतिस्पर्धा पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  11. अन्तराजातीय स्पर्धा पर टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  12. जी.एम.ओ पर प्रकाश डाले।

    Text Solution

    |

  13. पौधों के लिए जल का क्या महत्त्व है?

    Text Solution

    |

  14. जनसंख्या को कौन से कारक प्रभावित करते हैं?

    Text Solution

    |