Home
Class 12
CHEMISTRY
कारण देते हुए स्पष्ट कीजिए- संक्रमण धा...

कारण देते हुए स्पष्ट कीजिए-
संक्रमण धातुएँ तथा उनके अधिकांश यौगिक अनुचुम्बकीय हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पदार्थों में अनुचुम्बकत्व का गुण, अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की उपस्थिति के कारण होता है। प्रतिचुम्बकीय पदार्थ वे होते हैं जिनमें सभी इलेक्ट्रॉन युग्मित होते हैं। संक्रमण धातु आयनों में प्रतिचुम्बकत्व तथा अनुचुम्बकत्व दोनों होते हैं अर्थात् इनमें दो विपरीत प्रभाव पाए जाते हैं, इसलिए परिकलित चुम्बकीय आघूर्ण इनका परिणामी चुम्बकीय आघूर्ण माना जाता है। `d^(0) (Sc^(3+) , Ti^(4+) )` या `(Cu^(+), Zn^(2+) )` विन्यासों को छोड़कर, संक्रमण धातुओं के सभी सरल आयनों में इनके `(n - 1) d` उपकोशों में अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होते हैं, अतः ये अधिकांशत: अनुचुम्बकीय होते हैं। ऐसे अयुग्मित इलेक्ट्रॉन का चुम्बकीय आघूर्ण, प्रचक्रण कोणीय संवेग तथा कक्षीय कोणीय संवेग से सम्बन्धित होता है। प्रथम संक्रमण श्रेणी की धातुओं के यौगिकों में कक्षीय कोणीय संवेग का योगदान प्रभावी रूप से शमित (quench) हो जाता है, इसलिए इसका कोई महत्त्व नहीं रह जाता।
अतः इनके लिए चुम्बकीय आघूर्ण का निर्धारण उसमें उपस्थित अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या के आधार पर किया जाता है तथा इसकी गणना निम्नलिखित .प्रचक्रण मात्र. (spin only) सूत्र द्वारा की जाती है-
`mu = sqrt( n (n+2) )`
यहाँ `n` अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की संख्या है तथा `mu` चुम्बकीय आघूर्ण है जिसका मात्रक बोर मैग्नेटॉन (BM) है। अतः एक अयुग्मित इलेक्ट्रॉन का चुम्बकीय आघूर्ण 1.73 BM होता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. कारण देते हुए स्पष्ट कीजिए- संक्रमण धातुएँ तथा उनके अधिकांश यौगिक अन...

    Text Solution

    |

  2. आकृति में आप को एक वृत्त C(O, r) दिया है| यदि angleAOB=angleCOD हो, तो...

    Text Solution

    |

  3. लवण परिवार | उनके यौगिक

    Text Solution

    |

  4. क्षार धातुएँ तथा अभिलक्षण

    Text Solution

    |

  5. आपके पिताजी अपनी पुरानी कार बेचना चाहते हैं। इसके लिए पूरा विवरण देते ...

    Text Solution

    |

  6. 'आत्मत्राण' शीर्षक का अर्थ बताते हुए उसकी सार्थकता, कविता के सन्दर्भ म...

    Text Solution

    |

  7. हरिहर काका के साथ उनके भाइयों तथा ठाकुरबाड़ी के महंत ने कैसा व्यवहार क...

    Text Solution

    |

  8. मैदान में सभा न होने देने के लिए पुलिस बंदोबस्त का विवरण देते हुए सुभा...

    Text Solution

    |

  9. जर्मेनियम (II) यौगिक प्रबल अपचायक हैं जबकि लेड (IV) यौगिक प्रबल ऑक्सीक...

    Text Solution

    |