Home
Class 12
CHEMISTRY
पोटैशियम परमैंगनेट को बनाने की विधि का व...

पोटैशियम परमैंगनेट को बनाने की विधि का वर्णन कीजिए।अम्लीय पोटैशियम परमैंगनेट किस प्रकार-
ऑक्सैलिक अम्ल से अभिक्रिया करता है?
अभिक्रियाओं के लिए आयनिक समीकरण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(1) औद्योगिक निर्माण - पोटैशियम परमैंगनेट को पाइरोलुसाइट `(MnO_2)` से औद्योगिक रूप में बनाया जाता है। इसमें निम्नलिखित पद प्रयुक्त होते हैं-
पद (i) - पाइरोलुसाइट का पोटैशियम मैंगनेट में परिवर्तन – पाइरोलुसाइट के महीन चूर्ण को `KOH` या `K_(2) CO_(3)` के साथ वायुमण्डलीय ऑक्सीजन या ऑक्सीकारक `KNO_3` या `KCIO_3` की उपस्थिति में संगलित करने पर यह अभिक्रिया द्वारा पोटैशियम मैंगनेट में परिवर्तित हो जाता है।
`2MnO_(2) + 4KOH + O_(2) overset(Delta) (to) underset("हरा रंग")( 2K_(2) MnO_(4) + 2H_(2) O)`
`2MnO_(2) + 2K_(2) CO_(3) + O_(2) overset(Delta) (to) 2K_(2) MnO_(4) + 2CO_(2)`
`MnO_(2) + 2KOH + KNO_(3) overset(Delta) (to) K_(2) MnO_(4) + KNO_(2) + H_(2) O`
`3MnO_(2) + 6 KOH + KCIO_(3) overset(Delta) (to) underset("पोटैशियम मैंगनेट")(3K_(2) MnO_(4)) + KCI + 3H_(2) O`
पद (ii)- पोटैशियम मैंगनेट का पोटैशियम परमैंगनेट में परिवर्तन- उपर्युक्त पद में प्राप्त हरे रंग के पदार्थ पोटैशियम मैंगनेट को जल से निष्कर्षित करते हैं और निष्कर्ष का निम्नलिखित विधियों में से किसी एक विधि द्वारा ऑक्सीकरण करते हैं-
(a) वैद्युत- अपघटनी ऑक्सीकरण- पोटैशियम मैंगनेट (`K_(2) MnO_(4)`) विलयन का आयरन इलेक्ट्रोड के मध्य विद्युत ऑक्सीकरण करने पर ऐनोड पर ऑक्सीजन प्राप्त होती है जो इसका ऑक्सीकरण करके इसे परमैंगनेट में परिवर्तित कर देती है।
`2KMnO_(4)+H_(2) O[O] to 2KMnO_(4) + 2KOH`
(b) रासायनिक ऑक्सीकरण-पोटैशियम मैंगनेट विलयन का ऑक्सीकरण कार्बन डाइऑक्साइड (`CO_2`), ओजोन या क्लोरीन (`CI_2`) गैस प्रवाहित करके भी किया जा सकता है।
`3K_(2) MnO_(4) + 2CO_(2) to 2KMnO_(4) + 2K_(2) CO_(3) + MnO_(2)`
`2K_(2) MnO_(4) + O_(3) + H_(2) O to 2KMnO_(4) + 2KOH + O_(2)`
`2K_(2) MnO_(4) + CI_(2) to 2KMnO_(4) +2KCI`
इस प्रकार प्राप्त `KMnO_4` बैंगनी रंग के विलयन का सावधानीपूर्वक क्रिस्टलीकरण करके ठोस `KMnO_4` विलयन प्राप्त करते हैं।
(2) पोटैशियम मैंगनेट से- (a) पोटैशियम मैंगनेट `(K_2 MnO_4)` का तनु अम्लों द्वारा जल-अपघटन से `KMnO_4` का निर्माण (विरचन) किया जाता हैI
`3K_(2) MnO_(4) + 2H_(2) SO_(4) to 2KMnO_(4) + MnO_(2) + 2K_(2) SO_(4) + 2H_(2) O`
(b) पोटैशियम मैंगनेट के जलीय विलयन में `CI_2` या `O_3`, या `O_3` प्रवाहित करने पर `KMnO_4` का निर्माण किया जाता है।
`3K_(2) MnO_(4) + 2H_(2) O+ 4CO_(2) to 2KMnO_(4) + MnO_(2) + 4KHCO_(3)`
`2K_(2) MnO_(4) + CI_(2) to 2KMnO_(4) + 2KCI`
`2K_(2) MnO_(4) + H_(2) O + O_(3) to 2KMnO_(4) +2KCI`
रासायनिक अभिक्रियाएँ (Chemical Reactions)
अम्लीय पोटैशियम परमैंगनेट की रासायनिक अभिक्रियाएँ निम्नलिखित हैं-
ऑक्सैलिक अम्ल के साथ (With oxalic acid)-
`2MnO_(4)^(-) + 16H^(+) + underset(underset(COO)(|))COO^(-) to 2Mn^(2+) + 8H_(2) O + 10 CO_(2) uarr`
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. पोटैशियम परमैंगनेट को बनाने की विधि का वर्णन कीजिए।अम्लीय पोटैशियम परम...

    Text Solution

    |

  2. पोटैशियम परमैंगनेट

    Text Solution

    |

  3. दृश्य-श्रव्य सामग्री की आवश्यकता निम्न में से किस विधि के लिए आवश्यक न...

    Text Solution

    |

  4. अभिक्रिया की दर के प्रकार,किसी सामान्य अभिक्रिया के लिए अभिक्रिया की द...

    Text Solution

    |

  5. अभिक्रिया की दर के प्रकार,किसी सामान्य अभिक्रिया के लिए अभिक्रिया की द...

    Text Solution

    |

  6. कार्बोक्सिलिक अम्ल को एल्डिहाइड में परिवर्तित करने के लिए सबसे उत्तम व...

    Text Solution

    |

  7. लीथियम की तुलना में सोडियम और पोटैशियम जल के साथ अत्यधिक तीव्रता से अभ...

    Text Solution

    |

  8. पोटैशियम को किसमें संग्रहित किया जाता है?

    Text Solution

    |

  9. alpha कुण्डली संरचना को स्थायी बनाने के लिए किस प्रकार की अन्योन्यक्रि...

    Text Solution

    |