Home
Class 12
CHEMISTRY
निम्नलिखित में कौन-से आयन जलीय विलयन में...

निम्नलिखित में कौन-से आयन जलीय विलयन में रंगीन होंगे? `Ti^(3+) , V^(3+), Cu^(+), Sc^(3+), Mn^(2+), Fe^(3+)` तथा `Co^(2+)` प्रत्येक के लिए कारण बताइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

केवल वे आयन जलीय विलयन में रंगीन होंगे जिनके `d-`कक्षक अपूर्ण हैं। पूर्णतया भरे हुए अथवा रिक्त `d-`कक्षकों वाले आयन रंगहीन होते हैं। इसलिए अपूर्ण `d-`कक्षकों वाले `Ti^(3+), V^(3+), Mn^(2+), Fe^(3+)` तथा `Co^(2+)` सभी आयन रंगीन हैं। `Se^(3+) (3d^0)` तथा `Cu^(+) (3d^(10) )` रंगहीन हैं।
Promotional Banner