Home
Class 12
CHEMISTRY
निम्नलिखित गैसीय आयनों में अयुग्मित इलेक...

निम्नलिखित गैसीय आयनों में अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों की गणना कीजिए-
`Mn^(3+) , Cr^(3+) , V^(3+)` तथा `Ti^(3+)`
इनमें से कौन-सा जलीय विलयन में अतिस्थायी है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`Mn^(3+)` के `d-`उपकोश में चार इलेक्ट्रॉन `(3d^(4) )` हैं, अत: इसमें चार अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होते हैं।
`Cr^(3+)` के `d-`उपकोश में तीन इलेक्ट्रॉन `(3d^(3))` हैं, अतः इसमें तीन अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होते हैं।
`V^(3+)` के `d-`उपकोश में दो इलेक्ट्रॉन `(3d^2)` हैं, अतः इसमें दो अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होते हैं।
`Ti^(3+)` के `d-`उपकोश में एक इलेक्ट्रॉन `(3d^(1) )` है, अतः इसमें एक अयुग्मित इलेक्ट्रॉन होता है।
इनमें से `Cr^(3+)` जलीय विलयन में अतिस्थायी है, क्योंकि इसमें अर्द्धपूरित `t_(2g)` स्तर (अर्थात् `t_(2g)`) होता है।
Promotional Banner