Home
Class 12
CHEMISTRY
Mn, Ni और Zn के E^o मान अपेक्षा से अधिक ...

`Mn, Ni` और `Zn` के `E^o` मान अपेक्षा से अधिक ऋणात्मक क्यों हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रश्न में दिया गया कथन यह भी इंगित करता है कि ये संक्रमण धातुएँ अपेक्षा से अधिक प्रबल अपचायक क्यों होती हैं। यह द्विसंयोजी धनायनों, जो इलेक्ट्रॉनों के ह्रास से बनते हैं, के स्थायित्व से सम्बन्धित हैं। `Mn^(2+)` तथा `Zn^(2+)` आयनों का अतिरिक्त स्थायित्व पाँच अर्द्धपूरित `(3d^5)` तथा पूर्णपूरित कक्षकों `(3d^(10) )` की उपस्थिति के कारण होता है। यद्यपि `Ni^(2+)` आयन का अतिरिक्त स्थायित्व, उसके छोटे आयनिक आकार के कारण, उच्च ऋणात्मक जलयोजन एन्थैल्पी के कारण होता है।
Promotional Banner