Home
Class 12
CHEMISTRY
यद्यपि Cr^(3+) और Co^(2+) आयनों में अयुग...

यद्यपि `Cr^(3+)` और `Co^(2+)` आयनों में अयुगलित इलेक्ट्रॉनों की संख्या समान है, परन्तु `Cr^(3+)` का चुम्बकीय आघूर्ण `3.87" B.M."` तथा `Co^(2+)` का 4.87 B.M. है। क्यों?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`Cr^(3+)` आयन का विन्यास `[Ar] 3d^3` है जबकि `Co^(2+)` आयन का विन्यास `[Ar] 3d^7` है। स्पष्ट है कि दोनों आयनों में तीन अयुगलित इलेक्ट्रॉन हैं। परन्तु `Co^(2+)` आयन की तुलना में `Cr^(3+)` आयन का विन्यास अधिक सममिताकार है। `Cr^(3+)` आयन में कोई कक्षक वितरण प्रेक्षित नहीं होता है जबकि `Co^(2+)` आयन में यह उपस्थित होता है। परिणामतः `Co^(2+)` आयन का चुम्बकीय आघूर्ण, `Cr^(3+)` आयन से अधिक होता है।
Promotional Banner