Home
Class 12
CHEMISTRY
लैन्थेनाइड तत्वों के चुम्बकीय गुण लिखिए।...

लैन्थेनाइड तत्वों के चुम्बकीय गुण लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

लैन्थेनाइड श्रेणी के अधिकतर आयन अनुचुम्बकीय हैं। इसका कारण इन आयनों में अयुग्मित `f-`इलेक्ट्रॉनों की उपस्थिति है। `La^(3+) (4f^(0) ),Ce^(4+)` तथा `Lu^(3+) (4f^(14) )` प्रतिचुम्बकीय हैं तथा चुम्बकीय क्षेत्र के द्वारा प्रतिकर्षित होते हैं।
इन तत्वों में `4f-`कक्षक धातु आयन के बहुत भीतर होते हैं तथा बाह्य वातावरण से `5s` व `5p-`कक्षकों द्वारा पूर्ण रूप से परिरक्षित होते हैं। अतः इन तत्वों के चुम्बकीय आघूर्ण को केवल अयुग्मित इलेक्ट्रॉनों के आधार पर नहीं समझाया जा सकता। इनके चुम्बकीय आघूर्ण को निम्नलिखित सम्बन्ध के द्वारा ज्ञात किया जा सकता है-
`mu = sqrt( 4s ( s+ 1) + L (L+ 1) )`
जहाँ `mu` बोर मैग्नेटॉन (B.M.) में चुम्बकीय आघूर्ण है जिसकी गणना चक्रण तथा ऑर्बिटल संवेग के प्रभावों के योग के आधार पर की जा सकती हैI s परिणामी चक्रण क्वाण्टम संख्या तथा L परिणामी ऑर्बिटल संवेग क्वाण्टम संख्या है।
Promotional Banner