Home
Class 12
CHEMISTRY
[Ti(H(2) O)(6) ]^(3+) रंगीन है, जबकि.[Sc...

`[Ti(H_(2) O)_(6) ]^(3+)` रंगीन है, जबकि.`[Sc(H_(2) O_(6) )]^(3+)` रंगहीन है, क्यों?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

`[Ti(H_(2) O)_(6) ]^(3+)` रंगीन है, जबकि `[Sc(H_(2) O_(6) )]^(3+)` रंगहीन है, संकुल आयनों के रंगीन होने का कारण अपूर्ण d-इलेक्ट्रॉन उपकोश तथा इलेक्ट्रॉनों के निम्न ऊर्जा के `d-`कक्षकों से उच्च ऊर्जा के `d-`कक्षकों में उत्तेजित होकर जाना है। इस `d-d` इलेक्ट्रॉन संक्रमण के लिए बहुत कम ऊर्जा चाहिए तथा यह दृश्य क्षेत्र (visible region) के प्रकाश को शोषित करके प्राप्त होती है। अतः शेष प्रकाश का रंग सफेद नहीं होता।
`[Ti(H_(2) O)_(6) ]^(3+)` संकुल आयन के `d-`उपकोश में एक इलेक्ट्रॉन है। अत: कम ऊर्जा के d-कक्षकों से उच्च ऊर्जा के `d-`कक्षकों में इस इलेक्ट्रॉन का संक्रमण सम्भव है। यह जटिल आयन इस इलेक्ट्रॉन संक्रमण के लिए पीले प्रकाश को शोषित करता है तथा बैंगनी रंग का होता है।
`[Sc(H_(2) O_(6) )]^(3+)` संकुल आयन में `d-`उपकोश खाली होते हैं। अतः `d-d` इलेक्ट्रॉन संक्रमण सम्भव नहीं है, परिणामस्वरूप यह संकुल आयन रंगहीन होता है।
Promotional Banner