Home
Class 12
CHEMISTRY
संक्रमण धातुएँ संकुल यौगिक बनाती हैं, क्...

संक्रमण धातुएँ संकुल यौगिक बनाती हैं, क्यों?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

संक्रमण धातुएँ संकुल यौगिक बनाती हैं। इसका कारण इन धातुओं के छोटे और अत्यधिक आवेशित आयन व बाह्यतम कोश में उपसहसंयोजन के लिए खाली कक्षकों की उपस्थिति है। ये खाली कोश दूसरे समूहों या ऋण आयनों के द्वारा दिए गए इलेक्ट्रॉन युग्मों को सरलतापूर्वक ग्रहण कर लेते हैं। इन समूहों या ऋण आयनों को लिगेण्ड (ligand) तथा इनके द्वारा बनाए गए उपसहसंयोजक बन्धों की संख्या को संक्रमण धातु आयन की उपसहसंयोजन संख्या कहते हैं। उदाहरणार्थ- आयरन संकुल यौगिक `K_(2) [Ni(CN)_(4) ]` तथा निकिल संकुल यौगिक `K_(2) [Fe(CN)_6]` बनाता है।
Promotional Banner