Home
Class 12
CHEMISTRY
लैन्थेनाइड क्या हैं? इनके ऑक्सीकरण अवस्थ...

लैन्थेनाइड क्या हैं? इनके ऑक्सीकरण अवस्था के सम्बन्ध में वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

अन्त: संक्रमण तत्वों में लैन्थेनम के बाद आने वाले चौदह तत्वों की (`""_(55)"Ce"` में `""_(71)"Lu"`) श्रेणी को लैन्थेनाइड श्रेणी कहते हैं तथा इन तत्वों को लैन्थेनाइड कहते हैं। इन श्रेणी के तत्वों के भौतिक व रासायनिक गुणों में तृतीय संक्रमण श्रेणी के तत्व लैन्थेनम (La) से काफी समानता है। अतः लैन्थेनम को इस श्रेणी का आदि प्रारूप मानकर इस श्रेणी के तत्वों को लैन्थेनाइड या लैन्थेनॉन कहा जाता है।
ये तत्व परिवर्ती ऑक्सीकरण अवस्था प्रदर्शित करते हैं सभी लैन्थेनाइड तत्वों की ऑक्सीकरण अवस्था `+3` होती है। इसके अतिरिक्त, कुछ तत्व `+2` व `+ 4` ऑक्सीकरण अवस्था भी प्रदर्शित करते हैं।
Promotional Banner