Home
Class 9
BIOLOGY
यकृत की संरचना एवं कार्यों का वर्णन कीजि...

यकृत की संरचना एवं कार्यों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उपकला यां एपिथीलियमी ऊतक जन्तु शरीर का सुरक्षात्मक आवरण (protective cover) बनाता है। यह शरीर में पायी जाने वाली गुहाओं वं अंगों का आवरण भी बनाता है।
(i) एपिथीलियमी ऊतक एक सतत परत के रूप में पाया जाता है, जो एक या कुछेक कोशिका मोटी होती है।
(ii) कोशिकाएँ आपस में सटी होती हैं। उनके बीच में अन्तराकोशिकीय अवकाश लगभग अनुपस्थित होते हैं। ये कोशिकाएँ अत्यल्प अन्तरकोशिकीय पदार्थ द्वारा आपस में जुड़ी रहती हैं अर्थात् कोशिकाओं को जोड़ने वाला योजक पदार्थ (cementing material) बहुत कम मात्रा में होता है।
(iii) सबसे नीचे के स्तर की कोशिकाएँ एक अकोशिकीय आधारी कला (non-cellular basement membrane) पर स्थित होती हैं।
(iv) एपिथीलियमी ऊतक में रक्त वाहिकाओं का अभाव होता है। आवश्यक ऑक्सीजन व पोषक पदार्थ समीपवर्ती संयोजी ऊतक में उपस्थित रक्त वाहिकाओं से आधारी कला के माध्यम से विसरण द्वारा प्राप्त होते हैं।
(v) शरीर में प्रवेश पाने या छोड़ने वाले किसी भी पदार्थ के लिए कम से कम एक एपिथीलियमी ऊतक पार करना आवश्यक है। एपिथीलियम के प्रकार (Types of Epithelium) केवल एक कोशिका मोटे स्तर से बना उपकला ऊतक सरल उपकला (simple epithelium) ऊतक तथा अनेक कोशिका मोटे स्तरों से बना उपक़ला ऊतक स्तरित उपकला (stratified epithelium) कहलाता है।
कोशिकाओं की आकृति व आकार-प्रकार के आधार पर एपिथीलियमी ऊतक निम्न प्रकार का होता है
(i) शल्की एपिथीलियम (Squamous epithelium)-यह एपिथीलियम चपटी, अनियमित आकार की पतली कोशिकाओं से बना ऊतक है। कोशिकाएँ फर्श में लगी टाइल्स की तरह आपस में सटी होती हैं अतः इसे पेवमेन्ट एपिथीलियम (pavement epithelium) भी कहते हैं।
(ii) घनाकार एपिथीलियम (Cuboidal epithelium)-नाम के अनुरूप इस प्रकार के एपिथीलियम में कोशिकाएँ घन (cube) के आकार की होती हैं। सभी एपिथीलियमी ऊतकों के समान ये भी आधारी कला पर स्थित होती हैं। कोशिकाएँ अनुप्रस्थ काट में घनाकार प्रतीत होती हैं, जबकि सतही दृश्य में यह बहुभुजी होती हैं। यह लार ग्रन्थि (salivary gland) तथा वृक्क नलिका, थाइरॉइड ग्रन्थि आदि में पायी जाती हैं।
(iii) स्तम्भी एपिथीलियम (Columnar epithelium)-यह कोशिकाएँ लम्बी, स्तम्भाकार कोशिकाओं से बनी होती हैं। इनकी लम्बाई चौड़ाई की अपेक्षा अधिक होती है। इनके केन्द्रक थोड़े लम्बे होते हैं । स्तम्भी एपिथीलियम आमाशय, छोटी आँत का आन्तरिक स्तर बनाती है।
(iv) पक्ष्माभि एपिथीलियम (Ciliated epithelium)- ऐसी घनाकार या स्तम्भाकार एपिथीलियम जिसकी कोशिकाओं की मुक्त सतह पर रोम जैसे अनेक सीलिया (cilia) पाए जाते हैं, पक्ष्माभि एपिथीलियम (ciliated epithelium) कहलाती है। स्थिर ऊतक में सीलिया की गति से श्लेष्म या म्यूकस, अण्ड कोशिका या वीर्य की किसी एक निश्चित दिशा में गति में सहायता मिलती है।
(v) ग्रन्थिल एपिथीलियम (Glandular epithelium)-इस प्रकार की एपिथीलियम में कुछ स्तम्भाकार या अन्य कोशिकाएँ कुछ विशिष्ट पदार्थों के स्राव हेतु अनुकूलित हो जाती हैं। श्लेष्म स्रावित करने वाली गोब्लेट कोशिका (goblet cells) ऐसी ही ग्रन्थियाँ हैं, जो एपिथीलियम सतह पर पदार्थों का स्राव करती हैं। कभी-कभी एपिथीलियमी ऊतक का एक भाग अन्दर की ओर अन्तर्वलित (invaginate or inward folded) होकर बहुकोशिकीय ग्रन्थियों का निर्माण कर देता है। इसे ग्रन्थिल एपिथीलियम कहते हैं।

एपिथीलियम के कार्य (Functions of epithelium) -
(i) एपिथीलियमी ऊतक त्वचा के रूप में शरीर का बाह्य आवरण बनाता है। यह सुरक्षात्मक आवरण शरीर में स्थित अन्य ऊतकों की यान्त्रिक चोट, सूक्ष्मजीवों, हानिकारक रसायनों से रक्षा करता है तथा उन्हें शुष्कन से बचाता है।
(ii) यह ऊतक शरीर में खोखले अंगों (जैसे-आहारनाल) का आन्तरिक स्तर बनाता है अत: उन अंगों की सूक्ष्मजीवों, यान्त्रिक चोट आदि से रक्षा करता है।
(iii) अवशोषण—यह ऊतक छोटी आँत से पचे हुए भोजन के अवशोषण में सहायता करता है।
(iv) ग्रन्थिल एपिथीलियमी ऊतक, म्यूकस, जठर रस आदि जैसे उपयोगी पदार्थ का स्राव करता है।
(vi) यह वृक्क नलिका में रक्त के छानने, उपयोगी पदार्थों के पुन: अवशोषण में भी सहायक है।
(vii) यह एक अवरोधक बनाकर विभिन्न अंग तन्त्रों को अलग-अलग बनाए रखता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊतक

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|16 Videos
  • ऊतक

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अतिलघु उत्तरीय प्रश्नोत्तर ?)|21 Videos
  • ऊतक

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT zone (NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) LQ पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर)|15 Videos
  • खाद्य ससाधनो में सुधार

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर ( बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तर ?)|9 Videos