Home
Class 10
BIOLOGY
इस अध्याय में हमने देखा कि जब हम वन एवं ...

इस अध्याय में हमने देखा कि जब हम वन एवं वन्य जन्तुओं की बात करते हैं तो चार मुख्य दावेदार सामने आते हैं। इनमें से किसे वन उत्पाद प्रबन्धन हेतु निर्णय लेने के अधिकार दिए जा सकते हैं? आप ऐसा क्यों सोचते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

वन्य सम्पदा (वन्य पौधे एवं वन्य प्राणी) के संरक्षण हेतु सामने आने वाले चार मुख्य दावेदार (stakeholder) निम्नलिखित हैं
(i) वन के समीपवर्ती एवं वन क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय व्यक्ति।
(ii) सरकार द्वारा स्थापित वन विभाग एवं सम्बन्धित अधिकारीगण।
(iii) वन्य जीवन एवं प्रकृति प्रेमी व्यक्तियों द्वारा संचालित सामाजिक सेवा संस्थान।
(iv) विभिन्न उत्पादों के निर्माण में वन-उत्पादों का उपयोग करने वाले उद्योगपति।
इन चारों दावेदारों में सबसे सशक्त दावेदारी वन क्षेत्र में एवं समीपवर्ती क्षेत्र के स्थानीय व्यक्तियों की प्रकट होती है, क्योंकि इसके फलस्वरूप वनों के प्रबन्धन दक्षता में वृद्धि होती है। यह बात .चिपको आन्दोलन. से स्पष्ट होती है कि स्थानीय व्यक्ति वनों की सुरक्षा के लिए पूर्णरूप से समर्पित होते हैं। स्थानीय व्यक्ति ईंधन उपयोग के लिए वृक्षों की शाखाओं को ही काटते हैं, जबकि उद्योगपति पूरे वृक्ष को ही काट देता है। स्थानीय निवासियों को वनों की देखभाल का दायित्व दिया जाए तो उन्हें रोजगार मिलता है। इसी के साथ अगर स्थानीय निवासियों को 20-25% वनोत्पाद कम लागत पर उपलब्ध करा दिया जाए तो इनकी सक्रिय सहभागिता के कारण वन क्षेत्रों को समृद्ध किया जा सकता है। जैसे कि 1972 में पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के अराबाड़ी वन क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के योगदान से यह वन क्षेत्र 1983 तक समृद्ध हो गया जो कि पहले बेकार हो चुका था।
वास्तव में वन संसाधनों का उपयोग इस प्रकार किया जाना चाहिए जिससे पर्यावरण संरक्षण एवं विकास कार्य दोनों ही हो. सकें। वन सम्पदा का दोहन नियन्त्रित किया जाना चाहिए, क्योकि वन सम्पदा का प्रभाव मृदा की गुणवत्ता एवं जल स्रोतों पर भी होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|11 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए ( TEST YOURSELF )|15 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जाँचिए (TEST YOURSELF)|19 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF |15 Videos
CHITRA PUBLICATION-प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन-NCERT Zone(अभ्यास के अन्तर्गत)
  1. अपने घर को पर्यावरण-मित्र बनाने के लिए आप उसमें कौन-कौन से परिवर्तन सु...

    Text Solution

    |

  2. क्या आप अपने विद्यालय में कुछ परिवर्तन सुझा सकते हैं जिनसे इसे पर्यानु...

    Text Solution

    |

  3. इस अध्याय में हमने देखा कि जब हम वन एवं वन्य जन्तुओं की बात करते हैं त...

    Text Solution

    |

  4. अकेले व्यक्ति के रूप में आप निम्न के प्रबन्धन में क्या योगदान दे सकते ...

    Text Solution

    |

  5. अकेले व्यक्ति के रूप में आप विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों की खपत कम करने ...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित से सम्बन्धित ऐसे पाँच कार्य लिखिए जो आपने पिछले एक सप्ताह म...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित से सम्बन्धित ऐसे पाँच कार्य लिखिए जो आपने पिछले एक सप्ताह म...

    Text Solution

    |

  8. इस अध्याय में उठाई गई समस्याओं के आधार पर आप अपनी जीवनशैली में क्या पर...

    Text Solution

    |