Home
Class 10
BIOLOGY
अकेले व्यक्ति के रूप में आप विभिन्न प्रा...

अकेले व्यक्ति के रूप में आप विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों की खपत कम करने के लिए क्या कर सकते हैं? अथवा ऊर्जा की खपत कम करने के लिए उपाय लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों की खपत को कम करने के लिए हम निम्नलिखित युक्तियों का प्रयोग कर सकते हैं: -
(i) हमें खाद्य-पदार्थों का अपव्यय नहीं करना चाहिए। घर में प्रतिदिन उतना ही भोजन तैयार किया जाना चाहिए जिसका उपयोग किया जा सके। इस प्रकार हम भोज्य पदार्थों की बचत कर सकते हैं।
(ii) पाइपलाइन और टपकने वाले नलों की मरम्मत कराकर हम जल की बचत कर सकते हैं।
(iii) अनावश्यक बल्ब तथा पंखों के स्विच बन्द करके विद्युत की बचत की जा सकती है।
(iv) बल्ब के स्थान पर LED लाइटों का उपयोग करके विद्युत की बचत की जा सकती है।
(v) छोटी-छोटी दूरियाँ तय करने के लिए स्वचालित वाहनों के स्थान पर पैदल या साइकिल का उपयोग करके पेट्रोल की बचत कर सकते हैं।
(vi) स्वचालित वाहनों को लाल बत्ती (red light) होने पर बन्द कर देना चाहिए। इन्जन को समय-समय पर ट्यून कराते रहना चाहिए। स्वचालित वाहन के टायरों में हवा का दबाव उपयुक्त रहना चाहिए। इससे पेट्रोल, डीजल की बचत की जा सकती है।
(vii) लिफ्ट के स्थान पर सीढ़ियों का उपयोग करके बिजली की बचत की जा सकती है।
(viii) सर्दी के मौसम में गर्म कपड़े पहनकर, हीटर या सिगड़ी का उपयोग न करके ऊर्जा की बचत कर सकते हैं।
(ix) सोलर उपकरणों जैसे सोलर कुकर, सोलर वाटर हीटर, सोलर लालटेन का उपयोग करके ऊर्जा की खपत कम कर सकते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल ( बहुविकल्पीय प्रश्न)|11 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (लघु उत्तरीय प्रश्न)|4 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए ( TEST YOURSELF )|15 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जाँचिए (TEST YOURSELF)|19 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF |15 Videos
CHITRA PUBLICATION-प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन-NCERT Zone(अभ्यास के अन्तर्गत)
  1. अपने घर को पर्यावरण-मित्र बनाने के लिए आप उसमें कौन-कौन से परिवर्तन सु...

    Text Solution

    |

  2. क्या आप अपने विद्यालय में कुछ परिवर्तन सुझा सकते हैं जिनसे इसे पर्यानु...

    Text Solution

    |

  3. इस अध्याय में हमने देखा कि जब हम वन एवं वन्य जन्तुओं की बात करते हैं त...

    Text Solution

    |

  4. अकेले व्यक्ति के रूप में आप निम्न के प्रबन्धन में क्या योगदान दे सकते ...

    Text Solution

    |

  5. अकेले व्यक्ति के रूप में आप विभिन्न प्राकृतिक उत्पादों की खपत कम करने ...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित से सम्बन्धित ऐसे पाँच कार्य लिखिए जो आपने पिछले एक सप्ताह म...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित से सम्बन्धित ऐसे पाँच कार्य लिखिए जो आपने पिछले एक सप्ताह म...

    Text Solution

    |

  8. इस अध्याय में उठाई गई समस्याओं के आधार पर आप अपनी जीवनशैली में क्या पर...

    Text Solution

    |