Home
Class 10
BIOLOGY
'गंगा सफाई योजना' का वर्णन कीजिए।...

'गंगा सफाई योजना' का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्राकृतिक संसाधनों के अविवेकपूर्ण दोहन से अनेक समस्याएँ उत्पन्न हो गई है, इसके लिए सामाजिक जागरूकता लाना अनिवार्य है। गंगा सफाई योजना इसी दिशा में किया गया एक प्रयत्न है। जीवनदायिनी गंगा को प्रदूषण मुक्त कराने के लिए यह योजना 1985 में प्रारम्भ की गई। करोड़ों की यह योजना गंगा जल की गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए प्रारम्भ हुई।
गंगा हिमालय में स्थित अपने उद्गम गंगोत्री ग्लेशियर से बंगाल की खाड़ी में गंगासागर तक 2500 किमी तक की यात्रा तय करती है। इसके किनारे स्थित उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश, बिहार तथा बंगाल के 100 से अधिक नगरों का औद्योगिक कचरा इसमें मिलता है। इसके फलस्वरूप इसका स्वरूप नाले के समान हो गया है। इसके अतिरिक्त इसमें प्रचुर मात्रा में अपमार्जक (detergents), वाहित-मल (sewage), मृत शवों का प्रवाह, मृत व्यक्तियों की राख आदि प्रवाहित किए जाते . रहते हैं। इसके कारण इसका जल विषाक्त होने लगा है। विषाक्त जल के कारण न्यूनतम अत्यधिक संख्या में मछलियाँ तथा अन्य जलीय जीव मर रहे हैं।
कोलिफॉर्म जीवाणु का एक वर्ग है जो मानव की आँत में पाया जाता है। गंगाजल में इसकी उपस्थिति से जल प्रदूषण का स्तर प्रदर्शित होता है।
गंगा सफाई योजना, गंगा नदी और इसके जल को सन्दूषित होने से बचाने के लिए प्रारम्भ की गई है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु उत्तरीय प्रश्न )|5 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघु उत्तरीय प्रश्न)|12 Videos
  • प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन

    CHITRA PUBLICATION|Exercise NCERT विज्ञान प्रश्न प्रदर्शिका (Science Exemplar Problems) पुस्तक से चयनित महत्त्वपूर्ण प्रश्नों के हल (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न)|2 Videos
  • नियंत्रण एवं समन्वय

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वय को जाँचिए (TEST YOURSELF)|19 Videos
  • हमारा पर्यावरण

    CHITRA PUBLICATION|Exercise स्वयं को जाँचिए TEST YOURSELF |15 Videos
CHITRA PUBLICATION-प्राकृतिक संसाधनों का प्रबन्धन-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (विस्तृत उत्तरीय प्रश्न )
  1. 'गंगा सफाई योजना' का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. (गंगा सफाई योजना किस सन में अपनाई गई थी?

    Text Solution

    |