Home
Class 10
CHEMISTRY
एक ग्वाला ताजे दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा...

एक ग्वाला ताजे दूध में थोड़ा बेकिंग सोडा मिलाता है। (i) ताजे दूध के pH के मान को 6 से बदलकर थोड़ा क्षारीय क्यों बना देता है? (ii) इस दूध को दही बनने में अधिक समय क्यों लगता है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

(i) ग्वाला ताजे दूध में बेकिंग पाउडर मिलाकर इसका pH मान 6 से बदलकर थोड़ा क्षारीय बना देता है जिसके कारण दूध अम्लीय होने से बच जाता है तथा अधिक समय तक फटता नहीं है।
(ii) यह दूध दही बनने में अधिक समय लेता है क्योंकि दूध को क्षारीय से अम्लीय होने में अधिक समय लगेगा, जबकि यदिदूध का pH 6 ही होता तो यह अपेक्षाकृत कम समय में ही दही में परिवर्तित हो जाता है।
Promotional Banner