Home
Class 10
CHEMISTRY
सूचक क्या हैं ? एक उदाहरण की सहायता से अ...

सूचक क्या हैं ? एक उदाहरण की सहायता से अम्ल-क्षार सूचकों के अम्लीय तथा क्षारीय माध्यम में रंग परिवर्तन को स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सूचक (Indicators) सूचक एक रंजक होता है जो किसी अम्ल अथवा क्षार के सम्पर्क में लाए जाने पर अपना रंग परिवर्तित कर लेता है। सूचक, अम्लों तथा क्षारों में भिन्न-भिन्न रंग देता है। अत: सूचक हमें बताता है कि जिस पदार्थ का हम परीक्षण कर रहे हैं, वह अम्ल है अथवा क्षारक। अन्य शब्दों में, सूचक अपने रंग-परिवर्तन से किसी पदार्थ की अम्लीय अथवा क्षारकीय प्रवृत्ति को स्पष्ट करता है। अम्लों तथा क्षारों के परीक्षण के लिए मुख्यतया तीन सूचकों का प्रयोग किया जाता है.-लिटमस, मेथिल ऑरेन्ज तथा फिनॉल्पथेलिन। प्रयोगशाला में अम्लों तथा क्षारकों के परीक्षण के लिए सर्वाधिक प्रयोग किया जाने वाला सूचक लिटमस है। लिटमस को लिटमस विलयन अथवा लिटमस पेपर दोनों रूपों में प्रयोग किया जा सकता है। यह दो प्रकार का होता है-नीला लिटमस तथा लाल लिटमस।
(i) अम्ल नीले लिटमस को लाल कर देते हैं।
(ii) क्षारक (अथवा क्षार) लाल लिटमस को नीला कर देते हैं। इसलिए किसी अम्ल अथवा क्षारक का परीक्षण करने के लिए सबसे सरल विधि लिटमस का प्रयोग करना है। लिटमस को । रंग-परिवर्तन से विलयन की अम्लता अथवा क्षारंकता अग्रवत् ज्ञात की जा सकती है-
(i) यदि दिए गए विलयन की एक-दो बूंदें नीले लिटमस को लाल कर देती हैं तो दिया गया विलयन अम्लीय प्रकृति का होगा। उदाहरणार्थ-संतरे का जूस नीले लिटमस को लाल कर देता है, इसलिए यह अम्लीय प्रकृति का है।
(ii) यदि दिएं गएं विलयन की एक-दो बूंदें लाल लिटमस को नीला कर देती हैं तो दिया गया विलयन क्षारकीय प्रकृति का होगा अर्थात् क्षारक (अथवा क्षार) होगा। उदाहरणार्थ-सोडियम हाइड्रॉक्साइड विलयन लाल लिटमस को नीला कर देता है, अत: यह क्षारकीय प्रकृति का विलयन है। लिटमस एक प्राकृतिक सूचक है। इसका प्राकृतिक रंग बैंगनी होता है। इसे थैलोफाइटा वर्ग के शैवालों (lichens) से .निष्कर्षित किया जाता है। इसे नीले लिटमस तथा लाल लिटमस के रूप में इसलिए बनाया जाता है कि अम्ल अथवा क्षारक मिलाने पर होने वाले रंग-परिवर्तन को प्रेक्षित किया जा सके। मेथिल ऑरेन्ज तथा फिनॉल्फ्थेलिन संश्लेषित सूचक हैं। मेथिल ऑरेन्ज का उदासीन रंग नारंगी होता है। मेथिल ऑरेन्ज सूचक में रंग-परिवर्तन इस प्रकार होता है- (i) मेथिल ऑरेन्ज सूचक अम्लीय विलयन में लाल रंग देता है। (ii) मेथिल ऑरेन्ज सूचक क्षारकीय विलयन में पीला रंग देता है।
फिनॉल्पथेलिन का उदासीन रंग, रंगहीन होता है। फिनॉल्पथेलिन सूचक में रंग-परिवर्तन इंस कार होता है|
(i) फिनॉल्पथेलिन सूचक अम्लीय विलयन में रंगहीन रहता है।
(ii) फिनॉल्पथेलिन सूचक क्षारकीय विलयन में गुलाबी रंग उत्पन्न करता है।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. सूचक क्या हैं ? एक उदाहरण की सहायता से अम्ल-क्षार सूचकों के अम्लीय तथा...

    Text Solution

    |

  2. सूचक|अम्ल-क्षार सूचक|प्राकृतिक सूचक

    Text Solution

    |

  3. अम्ल एवं क्षार के गुण | उदाहरण | प्रश्न

    Text Solution

    |

  4. अम्ल एवं क्षार के गुण | उदाहरण | प्रश्न

    Text Solution

    |

  5. अम्ल क्षार अनुमापन में एक सूचक HIn का रंग परिवर्तन नीचे दिया गया है un...

    Text Solution

    |

  6. धातु केंद्र के जलीय परमैंगनेट आयन में अपचयन के दौरान क्या सम्मिलित होत...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित में से कौन सा ऐल्कोहॉल क्रोमिक अम्ल के नारंगी रंग को हरे रं...

    Text Solution

    |

  8. एक अम्ल क्षार सूचक में Ka = 3 xx 10^(-5) है। सूचक का अम्ल रूप लाल होत...

    Text Solution

    |

  9. एक क्षार का मेथिल ऑरेंज को सूचक के रूप में उपयोग करते हुए एक अम्ल के स...

    Text Solution

    |