Home
Class 10
CHEMISTRY
ब्लीचिंगपाउडरका रासायनिक नाम अणुसत्र तथा...

ब्लीचिंगपाउडरका रासायनिक नाम अणुसत्र तथा बनाने की विधिलिखिए। इसके प्रमुख गुण और उपयोगों की भी विवेचना कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

ब्लीचिंग पाउडर या विरंजक चूर्ण (Bleaching Powder) .
रासायनिक नाम : कैल्सियम ऑक्सीक्लोराइड या कैल्सियम क्लोरोहाइपोक्लोराइट ] [अणुसूत्र : `CaOCl_(2)`] - ब्लीचिंग पाउडर (विरंजक चूर्ण) को शुष्क बुझे चूने पर क्लोरीन गैस की क्रिया द्वारा बनाया जाता है।
`Ca(OH)_(2) + Cl_(2) to CaOCl_(2) + H_(2)O`
ब्लीचिंग पाउडर जल ब्लीचिंग पाउडर के प्रमुख गुण (Important Properties of Bleaching Powder) भौतिक गुण-
(i) विरंजक चूर्ण (ब्लीचिंग पाउडर) हल्के पीले रंग का चूर्ण है।
(ii) इसमें क्लोरीन की विशेष गंध आती है।
(iii) इसे जल में घोलने पर दूधिया विलयन या निलम्बन प्राप्त होता है। रासायनिक गुण-
(i) जल के साथ गर्म करने पर-ब्लीचिंग पाउडर को जल में घोलकर गर्म करने से क्लोरीन गैस `Cl_(2)` निकलती है।
`underset("ब्लीचिंग पाउडर")(CaOCl_(2)) + H_(2)O to Ca(OH)_(2) + underset("क्लोरीन")(Cl_(2) uarr)`
(ii) ऊष्मा का प्रभाव-गर्म करने पर यह कैल्सियम क्लोराइड तथा ऑक्सीजन में अपघटित हो जाता है।
`underset("ब्लीचिंग पाउडर")(2CaOCl_(2)) to underset("कैल्शियम क्लोराइड")(2CaCl_(2)) + O_(2) uarr`
(iii) कार्बन डाइऑक्साइड यातनु अम्लों से क्रिया-ब्लीचिंग पाउडर की कार्बन डाइऑक्साइड या तनु अम्लों की अधिक मात्रा में क्रिया से क्लोरीन गैस (`Cl_(2)`) निकलती है जिसे प्राप्य क्लोरीन कहते हैं।
`underset("ब्लीचिंग पाउडर")(CaOCl_(2)) + underset("कार्बन डाइऑक्साइड")(CO_(2)) to underset("कैल्शियम कार्बनेट")(CaCO_(3)) + underset("प्राप्त क्लोरीन")(Cl_(2) uarr)`
`underset("ब्लीचिंग पाउडर")(CaOCl_(2)) + underset("आर्धक्य में")(H_(2)SO_(4)) to underset("कैल्शियम सल्फेट")(CaSO_(4) + H_(2)O) + underset("प्राप्त क्लोरीन")(Cl_(2) uarr)`
साधारण ब्लीचिंग पाउडर में लगभग 35% .प्राप्य क्लोरीन. होती है। (iv) तनु अम्लों की अल्प मात्रा से क्रिया--ब्लीचिंग पाउडर की तनु सल्फ्यूरिक अम्ल या तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल की अल्प मात्रा से क्रिया कराने पर हाइपोक्लोरस अम्ल (HOCI) बनता है, जिसके अपघटन से नवजात ऑक्सीजन निकलती है।
`underset("ब्लीचिंग पाउडर")(2CaOCl_(2)) + underset("तनु")(2HCl) to underset("कैल्शियम क्लोराइड")(2CaCl_(2)) + underset("हाइड्रोजन अम्ल")(2HOCl)`
`underset("हाइपोक्लोरास अम्ल")(HOCl) to underset("नवजात ऑक्सीजन")([O])`
(v) क्लोरोफॉर्म का बनना-ब्लीचिंग पाउडर ऐसीटोन तथा ऐल्कोहॉल के साथ जल की उपस्थिति में क्रिया करके क्लोरोफॉर्म बनाता है। ब्लीचिंग पाउडर के उपयोग (Uses of Bleaching Powder)
इसके प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं-
(i) सूत, कागज, लकड़ी की लुगदी व लिनेन पदार्थों के लिए विरंजक के रूप में।
(ii) ऊन को सिकुड़ने से बचाने के लिए।
(iii) क्लोरोफॉर्म के औद्योगिक निर्माण में।
(iv) चीनी को सफेद करने तथा ऑक्सीकारक के रूप में।
(v) पेयजल को शुद्ध करने तथा जल में उपस्थित जीवाणुओं को नष्ट करने में।
Promotional Banner
Recommended Questions
  1. ब्लीचिंगपाउडरका रासायनिक नाम अणुसत्र तथा बनाने की विधिलिखिए। इसके प्रम...

    Text Solution

    |

  2. भौतिक तथा रासायनिक गुणधर्म|नाइट्रोजन को बनाने की विधि गुणधर्म तथा उपयो...

    Text Solution

    |

  3. हेलो एल्केन: नाम पद्धति C-X आबंध की प्रकृति, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म

    Text Solution

    |

  4. एल्कोहल: नाम पद्धति, बनाने की विधि, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म

    Text Solution

    |

  5. फिनोल:  नाम पद्धति, बनाने की विधि, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म

    Text Solution

    |

  6. एल्डिहाइड, कीटोन: नाम पद्धति, बनाने की विधि, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म

    Text Solution

    |

  7. नाम पद्धति, बनाने की विधि, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म

    Text Solution

    |

  8. इथर: नाम पद्धति, बनाने की विधि, भौतिक और रासायनिक गुणधर्म

    Text Solution

    |

  9. हैलोऐल्केन तथा हैलोऐरीन को बनाने की विधि

    Text Solution

    |