Home
Class 11
CHEMISTRY
किसी प्रयोग में 0.3915 g कार्बन 1.0436 g...

किसी प्रयोग में 0.3915 g कार्बन 1.0436 g ऑक्सीजन से संयोग कर कार्बन डाइऑक्साइड बनाता है। एक दूसरे प्रयोग में 0.5499 g कार्बन 1.4680 g ऑक्सीजन से संयोग कर कार्बन डाइऑक्साइड बनाता है। बताएँ कि ये प्रयोग स्थिर अनुपात के नियम की पुष्टि करते हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पहले प्रयोग में -
`because` 0.3915 g कार्बन 1.0436 g ऑक्सीजन से संयोग करता है,
`therefore` 1 g कार्बन `1.0436/0.3915` ऑक्सीजन से संयोग करता है,
=2.665 ऑक्सीजन से संयोग करता है,
अतः, कार्बन और ऑक्सीजन के भारों का अनुपात 1:2.665 है।
दूसरे प्रयोग में -
`because` 0.5499 g कार्बन 1.4680 g ऑक्सीजन से संयोग करता है,
`therefore` 1 g कार्बन `1.4680/0.5499` ऑक्सीजन से संयोग करता है,
=2.69 ऑक्सीजन से संयोग करता है
इसमें कार्बन और ऑक्सीजन के भारों का अनुपात 1: 2.69 है।
इस प्रकार, दोनों प्रयोगों से प्राप्त कार्बन डाइऑक्साइड में कार्बन और ऑक्सीजन के भारों का अनुपात स्थिर, अर्थात लगभग 1 : 2.67 है। अतः, ये प्रयोग स्थिर अनुपात के नियम की पुष्टि करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • रसायन शास्त्र की मूलभूत अवधारणाएँ

    BHARATI BHAWAN|Exercise स्वयं हल करें|2 Videos
  • रसायन शास्त्र की मूलभूत अवधारणाएँ

    BHARATI BHAWAN|Exercise प्रश्नावली (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )|7 Videos
  • मैट्रिक्स-मैचिंग प्रकार के प्रश्न

    BHARATI BHAWAN|Exercise कार्बनिक रसायन |15 Videos
  • रसायनशास्त्र की मूलभूत अवधारणाएँ

    BHARATI BHAWAN|Exercise आंकिक प्रश्न|5 Videos